1.57 लाख किसानों की हुई फार्मर रजिस्ट्री

जबलपुर: जिले में अभी तक 1 लाख 57 हजार 295 किसानों की फार्मर रजिस्ट्री की जा चुकी है। यह लक्ष्‍य का 95.17 प्रतिशत है। उल्लेखनीय है कि जिले में 1 लाख 65 हजार 270 किसानों की फार्मर रजिस्ट्री करने का लक्ष्य है। 1.57 लाख किसानों की रजिस्ट्री हो जाने के बाद आंकड़ा लक्ष्य के नजदीक पहुंच गया है। कलेक्‍टर राघवेन्‍द्र सिंह ने जिले के सभी राजस्‍व अधिकारियों को शेष किसानों की फार्मर रजिस्‍ट्री का कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिये हैं।

कलेक्‍टर के निर्देशानुसार फार्मर रजिस्‍ट्री के कार्य में प्रगति की समीक्षा के लिए संयुक्‍त एवं डिप्‍टी कलेक्‍टर्स को तहसील भी आवंटित की गई हैं। इसी के साथ फार्मर रजिस्‍ट्री में आने वाली तकनीकी समस्‍याओं के निराकरण के लिए तहसीलवार कर्मचारियों की तैनाती की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार किसानों की फार्मर रजिस्‍ट्री करने में पनागर तहसील जिले में अभी भी पहले स्थान पर है।

पनागर तहसील में 14 हजार 783 किसानों की फार्मर रजिस्‍ट्री का लक्ष्‍य रखा गया था, इसके विरूद्ध इस तहसील में अभी तक 15 हजार 020 किसानों की फार्मर रजिस्‍ट्री की जा चुकी है। जबलपुर तहसील 98.10 फीसदी किसानों की फार्मर रजिस्ट्री के साथ दूसरे और गोरखपुर तहसील 98.01 फीसदी किसानों की फार्मर रजिस्ट्री के साथ जिले में तीसरे स्थान पर है।
जिले की जबलपुर तहसील में 19 हजार 492 किसानों में से अभी तक 19 हजार 121, गोरखपुर तहसील में 552 किसानों में से 541, कुंडम तहसील में 21 हजार 299 किसानों में से 20 हजार 546, सिहोरा तहसील में 25 हजार 744 किसानों में से 24 हजार 569, पाटन तहसील में 26 हजार 799 किसानों में से 25 हजार 408, मझौली तहसील में 28 हजार 833 किसानों में से 26 हजार 789, शहपुरा तहसील में 26 हजार 891 किसानों में से 24 हजार 872, राँझी तहसील में 355 किसानों में से 267 तथा आधारताल तहसील में 522 किसानों में से 161 किसानों की फार्मर रजिस्ट्री हो चुकी है।

Next Post

फोरव्हीलर ने रौंदा, युवक की मौत

Thu Oct 9 , 2025
जबलपुर: कैंट थाना क्षेत्र में बेलगाम फोरव्हीलर ने युवक को रौंद दिया, हादसे में उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि शिवा मरकाम अपने साथी के साथ मोपेड पर जा रहा था। जयसवाल पेट्रोल पंप के पास सड़क के किनारे खड़ा था तभी फोरव्हीलर ने रौंद […]

You May Like