सतना :अमर शहीदों की स्मृति मे 30 जनवरी को ठीक प्रातः 11 बजे से दो मिनट का मौन रखा गया।कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष मे डिप्टी कलेक्टर श्री एल आर जांगड़े ने महात्मा गांधी के चित्र पर श्रृद्धा सुमन अर्पित किए। तत्पश्चात् सायरन बजते ही उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने प्रातः11 बजे से दो मिनट का मौन रखा।
इसके अलावा संपूर्ण जिले मे दो मिनट के लिए गतिविधियां रोककर जो व्यक्ति जहां भी रहे, उन्होंने वहां शहीदों की स्मृति मे दो मिनट का मौन धारण कर शहीदो का स्मरण किया।
