गॉल, 28 जून (वार्ता) भारत ए और श्रीलंका ए के बीच चार दिवसीय गैर आधिकारिक टेस्ट रविवार को हार-जीत के फैसले के बिना ड्रा समाप्त हो गया। भारत ए ने अपनी पहली पारी छह विकेट पर 452 रन बनाकर घोषित की। भारत ए ने श्रीलंका को 330 रन पर समेट कर 122 रन की बढ़त हासिल की। भारत ए ने अपनी दूसरी पारी आठ विकेट पर 189 रन बनाकर घोषित की और श्रीलंका ए के सामने 312 रन का लक्ष्य रखा। श्रीलंका ए ने लक्ष्य का पीछा करते हुए दो विकेट पर 70 रन बनाये और मैच ड्रा समाप्त हो गया।
भारत ए की दूसरी पारी में देवदत्त पड़िक्कल ने 101 गेंदों में पांच चौकों की मदद से 67 रन बनाये। आयुष पांडेय ने 38 और हर्ष दुबे ने 29 रन का योगदान दिया। श्रीलंका ए की तरफ से दिलम सुदीरा ने 49 रन देकर पांच विकेट झटके। दोनों टीमों के बीच दूसरा गैर आधिकारिक टेस्ट इसी मैदान पर दो जुलाई से खेला जाएगा।

