पुलिस के हत्थे चढ़ा पेशेवर लुटेरा

चार संगीन वारदातों का खुलासा

आरोपी पर पहले से थे 15 आपराधिक मामले

 

इंदौर. पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है. थाना राजेंद्र नगर पुलिस ने पेशेवर अपराधी करण उर्फ लड्डू तंवर (22) को गिरफ्तार कर चार बड़ी आपराधिक घटनाओं का खुलासा किया है. आरोपी के पास से लाखों रुपए के सोने-चांदी के आभूषण, चोरी की मोटरसाइकिलें और लूटा गया मोबाइल बरामद किया गया है.

 

थाना प्रभारी नीरज बिरथरे ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी करण उर्फ लड्डू के खिलाफ इंदौर के विभिन्न थानों में लूट, झपटमारी, नकबजनी, चोरी और अवैध हथियार रखने जैसे करीब 15 मामले दर्ज हैं। वह थाना राजेंद्र नगर का निगरानी बदमाश है और पुलिस उपायुक्त जोन-01 द्वारा उसे तीन साल के लिए बाउंडओवर किया गया था। लेकिन बाउंडओवर अवधि में भी अपराध जारी रखने के कारण उसके खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई की जा रही है।

 

इन वारदातों का खुलासा

 

1. मोबाइल झपटमारी (13 फरवरी 2025)

 

पीड़िता कोपल हेडाऊ (18) जब अपने होस्टल की ओर जा रही थी, तब आरोपी ने एक्सेस स्कूटी से उसका मोबाइल झपट लिया।

 

आरोपी की गाड़ी का बैलेंस बिगड़ने पर वह गिर पड़ा, लेकिन धमकी देकर भाग निकला।

 

पुलिस ने अपराध क्रमांक 92/2024 धारा 304 भा.न्याय.सं. 2023 के तहत मामला दर्ज किया।

 

 

 

2. नकबजनी (1 जनवरी 2025)

 

फरियादी सुशील शर्मा जब परिवार सहित बाहर गया था, तब आरोपी ने ताला तोड़कर 2.5 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चुरा ली।

 

अपराध क्रमांक 2/2025 धारा-331(4), 305 बीएनएम 2023 के तहत मामला दर्ज हुआ।

 

 

 

3. मोटरसाइकिल चोरी (5 जनवरी 2025)

 

फरियादी की स्प्लेंडर बाइक बैंक ऑफ बड़ौदा, एबी रोड से चोरी हुई।

 

अपराध क्रमांक 17/2025 धारा 303(2) बी.एन.एस 2023 दर्ज किया गया।

 

 

 

4. मोटरसाइकिल चोरी (11 फरवरी 2025)

 

फरियादी सुदामा चौधरी की HF डीलक्स बाइक चौधराम मंडी के पास से चोरी हुई।

 

अपराध क्रमांक 86/2025 धारा-303(2) बी.एन.एस 2023 में मामला दर्ज हुआ।

 

 

 

 

पुलिस की जांच और कार्रवाई

 

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर थाना प्रभारी राजेंद्र नगर नीरज बिरथरे ने टीम गठित कर जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और पुराने अपराधियों से पूछताछ की गई। मुखबिर से सूचना मिली कि करण उर्फ लड्डू हाल ही में एक मोबाइल झपटमारी की घटना में शामिल था।

 

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ा और पूछताछ में उसने सभी घटनाओं को अंजाम देना कबूल किया।

 

जप्त सामान की सूची

 

मोबाइल झपटमारी – वीवो कंपनी का मोबाइल (25 हजार रु.), एक्सेस स्कूटी (70 हजार रु.)

 

नकबजनी – सोने-चांदी के आभूषण और नकदी (2.5 लाख रु.)

 

मोटरसाइकिल चोरी – स्प्लेंडर (90 हजार रु.), HF डीलक्स (80 हजार रु.)

 

कुल बरामद संपत्ति – करीब 5 लाख रुपये

 

 

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

 

इस सफल अभियान में थाना प्रभारी नीरज बिरथरे के साथ एसआई बनसिंह जमरा, हेड कांस्टेबल चंद्रपाल यादव, हरीश हवे, शशांक दुबे और अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 

पुलिस अब आरोपी से अन्य मामलों में भी पूछताछ कर रही है और जल्द ही उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।

Next Post

ट्रेन का बदला रुट, भड़के यात्रियों ने रोकी ट्रेन 

Mon Feb 17 , 2025
कटनी। दुर्ग से चलकर कटनी जंक्शन होते हुए प्रयागराज के रास्ते बनारस होते हुए छपरा जाने वाली सारनाथ एक्सप्रेस के यात्री उस समय हैरान रह गए जब सारनाथ एक्सप्रेस कटनी मुख्य रेलवे स्टेशन जाने की बजाय मुड़वारा रेलवे स्टेशन पहुंच गई। जिन्होंने तड़के आए मोबाइल पर मैसेज को चेक किया […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।