साई बाबा की भूमिका निभाते नज़र आएंगे विनीत रैना

मुंबई, (वार्ता) जानेमाने अभिनेता विनीत रैना शो शिर्डी वाले साई बाबा में साई बाबा की भूमिका निभाते नज़र आएंगे।

सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न जल्द ही अपने नए शो शिर्डी वाले साई बाबा के साथ भक्ति और श्रद्धा की दिव्यता को टीवी स्क्रीन पर लाने के लिए तैयार है। इस शो में अभिनेता विनीत रैना साई बाबा की भूमिका निभाते नज़र आएंगे।

विनीत रैना ने कहा, “शिर्डी वाले साई बाबा की भूमिका निभाना वास्तव में मेरे लिए एक आशीर्वाद ही है। साई बाबा की करुणा और श्रद्धा की शिक्षाएं मुझे हमेशा से प्रेरित करती रही हैं, और इस किरदार को निभाना मेरे लिए गर्व और विनम्रता का अनुभव है। मैं दिल से आभारी हूँ कि मुझे उनकी दिव्य उपस्थिति को पर्दे पर जीवंत करने का यह अवसर मिला। यह सिर्फ एक किरदार नहीं है, बल्कि मेरे लिए एक आध्यात्मिक यात्रा है, और इस खूबसूरत कहानी का हिस्सा बनना मेरे लिए बेहद सम्मान की बात है। मैं आशा करता हूँ कि दर्शकों से जुड़ सकूं और उनके जीवन में आशा, शांति और सकारात्मकता फैला सकूं।”

शिर्डी वाले साई बाबा, सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न और सोनी लिव पर 21 अप्रैल से सोमवार से शुक्रवार को शाम सात बजे प्रसारित होगा।

Next Post

तमन्ना भाटिया की फिल्म 'ओडेला 2' का ट्रेलर रिलीज

Thu Apr 10 , 2025
मुंबई, (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेत्री तमन्ना भाटिया की आने वाली फिल्म ‘ओडेला 2′ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म’ओडेला 2’ फिल्म ‘ओडेला – रेलवे स्टेशन’ की सीक्वल है। तमन्ना भाटिया के दमदार लीड रोल के साथ, मेकर्स और पूरी टीम एक रोमांचक सिनेमाई अनुभव देने की उम्मीद कर रहे हैं। […]

You May Like