कोतवाली पुलिस ने आरोपियों से सात लाख के जेबर किए जब्त

छिंदवाड़ा। कोतवाली पुलिस ने एक सप्ताह पूर्व लालबाग में हुई चोरी का खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने मास्टर माइंड सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपियों ने जुर्म करना स्वीकार कर लिया है। उनके पास से सोने चांदी के जेबर जब्त कर लिया है। आरोपियों को न्यायालय में पेष कर जेल भेज दिया है।

घटना का संक्षिप्त विवरण-

प्रार्थीया विमला पति किशोर तंतुवाय उम्र 53 साल निवासी सनराईस स्कूल के पास लालबाग ने 20 अप्रैल को कोतवाली में षिकायत दर्ज कराई कि वह अपने पति के साथ रहती है। पति को लकवा लगा है। 19 अप्रैल की रात्री करीबन 10.00 बजे वह अपने पति को घर पर छोडकर शादी मे गई थी। रात्री करीबन 12.00 बजे वापस आई तो देखा आलमारी खुली थी। कपडे बिखरे थे आलमारी मे रखे सोना चांदी के जेवर गायब थे। जिनकी बाजार में तकरीबन 05 लाख रूपये कीमत है। पति ने बताया की दो लडके आये थे मारपीट कर आलमारी में रखे जेवर लेकर चले गये है। प्रार्थिया की षिकायत पर धारा सदर का पंजीबद्द कर विवेचना में लिया गया।

सीसीटीवी कैमरे से धराए आरोपी

बता दें कि एसपी अजय पाण्डेय ने तत्काल जिले के समस्त थाना व चैकी प्रभारियों चोरी के आरोपियों को गिरफ्तार करने दिषा निर्देष दिए। एएसपी आशीष खरे के मार्गदर्शन मे सीएसपी अजय राणा एवं थाना प्रभारी कोतवाली आशीष कुमार धुर्वे के नेतृत्व में तत्काल टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने घटना स्थल के आस पास लगे सीसीटीव्ही फुटेज को बारिकी से खंगाल गए। प्रार्थिया ने भी पुछताछ में बताया कि उसके घर पर सलमान नाम का व्यक्ति आते जाते रहता है, जो उसे बहन बोलता है। घटना वाली रात करीबन 09.30 बजे सलमान घर आया था। जिसे मैने बताया था की मंै शादी मे जा रही हूँ। पुलिस टीम ने सलमान को संदेही के तौर पर सलमान की तलाश की। तब तलाशी के दौरान सलमान पिता शहीद खान उम्र 35 साल निवासी ऊंटखांना को नरसिंहपुर रोड पर दरगाह के पास से पकड़ा। बारिकी से पूछताछ करने पर सलमान ने अपने साथी आशीफ खान, सुमित भलावी, आशिक धुर्वे एवं राज यादव के साथ मिलकर चोरी की घटना करना स्वीकार किया। टीम ने आरोपी आशिफ पिता हफिज खान उम्र 35 साल निवासी नरसिंहपुर रोड एवं आशिक पिता मोतीराम धुर्वे उम्र 19 साल निवासी रोहना, सुमित पिता घनश्याम भलावी उम्र 21 साल निवासी गुलाबरा को अभिरक्षा मे लेकर पुछताछ करने पर आरोपीयो के द्वारा अपना अपना अपराध करना स्वीकार किया।

सलमान निकला मास्टमाइंड

आरोपी सलमान ने बताया की वह विमला बाई के घर आते जाते रहता था जिसके पति को लकवा था सलमान को पता था की विमला बाई के घर सोना चांदी के जेवर आलमारी मे रखे है सलमान ने अपने साथियो के साथ योजना बनाकर चोरी की वरदात को अंजाम दिया, पुलिस टीम ने चारो आरोपियो से प्रकरण मे चोरी किया जेवर लगभग 04 तोला सोना एवं आधा किलो चांदी कुल कीमती 07 लाख रूपये की जप्त कर आरोपीयो को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है।

इनकी रही महत्त्वपूर्ण भूमिका

इस पूरे मामले में निरीक्षक आशीष कुमार धुर्वे, सउनि ब्रिजेश रघुवंशी, सउनि प्रकाश सनोडिया, प्रधान आर नितिन सिंह, आर 541 आदित्य रघुवंशी, आर.219 विकाश बैस, आर. 732 सागर डहेरिया आर 720 अमित तोमर की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। जिन्हे पुलिस अधीक्षक ने पुरूस्कृत किये जाने की घोषणा की गई है।

Next Post

​खिरसाडोह कॉलेज में तीन दिवसीय जनगणना प्रशिक्षण शिविर का समापन: डिजिटल डेटा संग्रह की बारीकियों से रूबरू हुए कर्मचारी

Sat Apr 25 , 2026
परासिया। आगामी जनगणना 2027 के सफल क्रियान्वयन हेतु शासन के निर्देशानुसार खिरसाडोह कॉलेज में आयोजित तीन दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ। 23 से 25 अप्रैल 2026 तक चले इस शिविर में प्रगणकों और सुपरवाइजरों को जनगणना की बारीकियों से अवगत कराया गया। प्रशिक्षण मुख्य रूप से मास्टर ट्रेनर […]

You May Like