​MPPSC परीक्षा के नए नियमों का प्रारूप तैयार, 5 जून तक मांगे गए सुझाव

भोपाल। राज्य शासन ने मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की भरती परीक्षाओं को संचालित करने के लिये नवीन प्रारूप नियमों को तैयार किया है और इन्हें लागू करने से पहले 5 जून 2026 तक सुझाव आमंत्रित किए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग के अपर सचिव अजय कटेसरिया ने बताया कि राज्य शासन द्वारा “मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग परीक्षा नियम 2026” अधिसूचित किया जाना प्रस्तावित है। प्रस्तावित नियमों के प्रारूप विभाग की वेबसाइट gad.mp.gov.in पर उपलब्ध है। प्रस्तावित नियमों के संबंध में यदि किसी व्यक्ति, संस्था या हितधारक को कोई आपत्ति या सुझाव देना हो तो वे 5 जून 2026 तक लिखित रूप में अपने सुझाव ई-मेल sogad1@mp.gov.in पर प्रेषित कर सकते हैं। साथ ही सुझाव gad.mp.gov.in पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से भी विभाग को दिए जा सकते है। निर्धारित समयावधि के पश्चात प्राप्त होने वाले सुझावों पर विचार नही किया जाएगा।

Next Post

गुजरात टाइटंस ने बनाया 4 विकेट पर 229 रनों का स्कोर

Thu May 21 , 2026
अहमदाबाद, 21 मई (वार्ता) साई सुदर्शन (84), कप्तान शुभमन गिल (64) और जॉस बटलर (नाबाद 57) की शानदार अर्धशतकीय पारियों की बदौलत गुजरात टाइटंस ने गुरुवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 66वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ चार विकेट पर 229 रनों का विशाल स्कोर खड़ा […]

You May Like