पंचांग 10 अप्रैल 2025:-
रा.मि. 20 संवत् 2082 चैत्र शुक्ल त्रयोदशी गुरूवासरे रात 12/55, पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्रे दिन 12/54, वृद्धि योगे रात 7/24, कौलव करणे सू.उ. 5/45 सू.अ. 6/15, चन्द्रचार सिंह रात 7/24 से कन्या, पर्व- प्रदोष व्रत, शु.रा. 5,7,8,11,12,3 अ.रा. 6,9,10,1,2,4 शुभांक- 7,9,3.
——————————————————-
आज जिनका जन्म दिन है- गुरूवार 10 अप्रैल 2025
उनका आगामी वर्ष:
वर्ष के प्रारंभ में मित्रों से मतभेद रहेगा. यात्रा का योग है. व्यर्थ की चिन्ता से मन तनावग्रस्त रह सकता है. सामाजिक विवाद के कारण अत्याधिक क्रोध से हानि होगी. वर्ष के मध्य में पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी.वर्ष के अन्त में अधिकारियों के सहयोग से लाभ होगा. पूर्व निर्धारित कार्यो में सफलता मिलेगी.
मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को मित्रों से मतभेद रहेगा. यात्राका योग है. वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को अधिकारियों से मन मुटाव रह सकता है, हानि का योग है. कर्क राशि के व्यक्तियों को व्यर्थ की चिन्ता और परेशानी से मुक्ति मिलेगी. सामाजिक विवाद का सामना करना होगा. सिंह राशि के व्यक्तियों को मान प्रतिष्ठा मिलेगीं मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी. पारिवारिक सुखबनारहेगा. धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को अधिकारियों से लाभ होगा. मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को यश और प्रतिष्ठा मिलेगी.
——————————————————-
आज का भविष्य- गुरूवार 10 अप्रैल 2025
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक हंसमुख, मिलनसार होगा, स्वास्थ्य साधारण रहेगा, परिश्रमी एवं लगनशील होगा, कम आय में भी अच्छी व्यवस्था जमा लेगा, माता पिता भाई बहिनों के अलावा पूरे परिवार का ध्यान रखेगा, मिलनसार होगा.
——————————————————-
मेष- भावनाओं पर काबू रखें, लोग मजाक उड़ायेंगे, पारिवारिक मामलों में सबकी सलाह लाभदायी रहेगी, लंबित कार्य मे सफलता मिलेगी.
वृषभ- सकारात्मक सोच से मामले सुलझेंगे, मित्रों का सहयोग रहेगा, भावुकता पर नियंत्रण रखें, नवीन योजनाओं का विस्तार हो सकता है.
मिथुन- निजी कार्यो को टालने से समस्या बढ़सकती है, निजी सम्बन्धों में चल रहा टकराव दर होगा, कुछ जरूरी काम बनेंगे, लाभ प्राप्त होगा.
कर्क- आशा से अधिक खर्च होगा, नियमितता का ध्यान रखें, किसी से व्यर्थ का वाद विवाद न करें, श्रम अधिक होगा.
सिंह- राजकीय क्षेत्र में पद प्रतिष्ठा बढ़ेेगी, मांगलिक कार्यो में खर्च होगा, नवीन योजनाओं की शुरूआत होगी, सुख सुविधायें रहेंगी.
कन्या- नौकरी सम्बन्धी कार्यो में सफलता मिलेगी, समय के स्वरूप को देखकर कार्य करें, पुरूषार्थ बना रहेगा, कामकाज बनने का योग है.
तुला- प्रयास करने पर सफलता मिलेगी, राजकीय कार्य बनेंगे, दूर दराज की यात्रा संभाव्य है, अनावश्यक व्यय को टालें.
वृश्चिक- नए मित्र बनेंगे, स्त्री जाति की सलाह उपयोगी रहेगी, मानसिक स्थिरता रहेगी, जमीन जायजाद प्रापर्टी में सफलता मिलेगी.
धनु- परिश्रम के अनुरूप सफलता मिलने से खुशी होगी, रचनात्मक कार्यो में रूचि बढ़ेेगी, पारिवारिक जीवन आशामय तरक्की वाला होगा, अतिथि सत्कार होगा.
मकर- प्रभावशाली लोगों के संपर्क का लाभ मिलेगा, व्यापार बढ़ेगा, कार्य में व्यस्तता रहेगी, जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा.
कुम्भ- आप जिसे घाटे का सौदा समझ रहे थे, उसमें अच्छा लाभ मिलेगा, उच्च अध्ययन पर विचार होगा, परिश्रम अधिक होगा, मान सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी.
मीन- कोर्ट कचहरी के कार्यो में सफलता मिलेगी, पुराना कार्य करने से प्रसन्नता होगी, विवाद को टालना हितकर रहेगा.
——————————————————-
व्यापार- भविष्य:
चैत्र शुक्ल त्रयोदशी को पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र के प्रभाव से गुड़, खांड़, सरसों, अलसी, सींगदाना, पिपरमेंट, में तेजी होगी, ज्वार, बाजरा, गर्म रहेगा. भाग्यांक 1893 है.
——————————————————-
