

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल की सहमति से राजगढ़ जिले के नए जिला पदाधिकारियों की घोषणा कर दी गई है। घोषित कार्यकारिणी में संगठनात्मक संतुलन और सक्रिय नेतृत्व को ध्यान में रखते हुए सात उपाध्यक्ष, सात मंत्री तथा दो महामंत्री नियुक्त किए गए हैं।
इसके साथ ही पार्टी के मीडिया विभाग में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। राजगढ़ के अंशुल तिवारी को जिला सह मीडिया प्रभारी बनाया गया है। पार्टी नेतृत्व ने विश्वास जताया है कि नई टीम संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करेगी तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और नीतियों को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएगी।
घोषित पदाधिकारियों की पूरी सूची निम्नानुसार है।
