
भोपाल। हनुमानगंज थाना पुलिस ने नशे के इंजेक्शन की खेप के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया. पुलिस ने मौके पर मिले महंगे ड्रग्स को भी जब्त कर लिया है.
थाना प्रभारी थाना हनुमानगंज अवधेश सिंह भदौरिया के अनुसार अवैध नशे के इंजेक्शन के साथ आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता मिली है. पुलिस को बुधवार देर रात सूचना मिली कि सिंधी कालोनी चौराहे के पास मेन रोड पर संदेही राहुल मिश्रा (29) निवासी शहडोल के पास ड्रग्स है. आरोपी की तलाशी लेने पर उसके पास में रखे बैग में 130 नग इंजेक्शन और 255 नग ब्ररूप्रेनॉर्फिन हाइड्रोक्लोराइड इंजेक्शन आईपी, श्वसन रोधी इंजेक्शन मिले. पुलिस को कुल 385 नग इंजेक्शन, जिनमें कुल 770 एमएल ड्रग भरा मिला. आरोपी से वैंध लाईसेन्स मांगा जो वह नहीं दिखा सका. आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस के तहत केस दर्ज किया गया. इसके बाद पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया. आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी आपाराधिक केस दर्ज हैं.
