ममता ने मोदी से टैगोर के पैतृक घर में तोड़फोड़ के मामले में हस्तक्षेप करने का किया आग्रह

कोलकाता, (वार्ता) पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को नोबेल पुरस्कार विजेता रवींद्रनाथ टैगोर के बंगलादेश में पैतृक घर में तोड़फोड़ के मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हस्तक्षेप करने की मांग की।

प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में सुश्री बनर्जी ने लिखा, “मैं आपसे आग्रह करती हूं कि कृपया पड़ोसी देश की सरकार के साथ इस मामले को बहुत मजबूती से उठाएं ताकि इस जघन्य और मूर्खतापूर्ण कृत्य के अपराधियों को न्याय के कटघरे में लाने में कोई कसर न छोड़ी जाए।”

प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में कहा गया है, “हालांकि पहले ही काफी नुकसान हो चुका है, लेकिन मजबूत अंतरराष्ट्रीय विरोध कम से कम भविष्य में सांस्कृतिक विरासत के स्मारकों पर किसी भी हमले को रोकेगा, जिन्होंने समय की सभी कसौटियों को मजबूती से झेला है।”

उन्होंने कहा कि टैगोर न केवल बंगाल में बल्कि दुनिया में भी प्रसिद्ध हैं।

 

Next Post

अहमदाबाद विमान दुर्घटना: सेना की दक्षिणी कमान ने बचाव अभियान के लिए सैनिकों को किया तैनात

Fri Jun 13 , 2025
पुणे, (वार्ता) दक्षिणी कमान के तत्वावधान में अहमदाबाद छावनी से सैनिकों को गुरुवार को अहमदाबाद के निकट विमान दुर्घटना के तत्काल बाद आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए तैनात किया गया। तत्परता और प्रतिबद्धता का प्रदर्शन करते हुए सैनिकों ने दुर्घटना स्थल पर तेजी से प्रवेश करने के लिए छावनी […]

You May Like