सिंगरौली : कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देश एवं खनिज अधिकारी आकांक्षा पटेल के मार्गदर्शन में बुधवार को ग्राम सहुआर तहसील देवसर में अवैध रेत भंडारण के विरुद्ध संयुक्त कार्रवाई की गई। खनि निरीक्षक अशोक मिश्रा एवं राजस्व अमले ने रेत भंडारण संबंधी शिकायत की जांच करते हुए शासकीय एवं निजी भूमि पर अवैध रूप से भंडारित लगभग 220 घन मीटर रेत जप्त की।
कार्रवाई के दौरान जप्त रेत को रेत नियमों के प्रावधानों के तहत संबंधित रेत ठेकेदार की सुपुर्दगी में दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि मामले में खनिज नियमों के अनुसार अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध रेत कारोबार में संलिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है।
Next Post
मालवीय नगर सड़क निरीक्षण के दौरान आयुक्त हुए नाराज
Thu Jul 30 , 2026
इंदौर:नगर निगम आयुक्त ने आज शहर के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर विकास कार्यों का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने मालवीय नगर सड़क निर्माण एजेंसी को बर्खास्त करने का नोटिस जारी करने के निर्देश दिए. साथ स्ट्रीट लाइट बंद रहने और नर्मदा लाइन के सुधार कार्य में देरी को लेकर […]

You May Like
-
3 months ago
कोचिंग संस्थानों का किया जा रहा निरीक्षण
-
1 year ago
आकाशीय बिजली की चपेट में आने से बुजुर्ग घायल
-
11 months ago
आसमान में उड़ रहे जासूस एयरशिप, चीन-पाक पर निगरानी