मालवीय नगर सड़क निरीक्षण के दौरान आयुक्त हुए नाराज

इंदौर:नगर निगम आयुक्त ने आज शहर के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर विकास कार्यों का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने मालवीय नगर सड़क निर्माण एजेंसी को बर्खास्त करने का नोटिस जारी करने के निर्देश दिए. साथ स्ट्रीट लाइट बंद रहने और नर्मदा लाइन के सुधार कार्य में देरी को लेकर सहायक यंत्री जलप्रदाय तथा उपयंत्री विद्युत को शोकाज नोटिस जारी करने के आदेश दिए.

नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल ने आज सुबह मालवीय नगर एम.आर. 09 लिंक रोड़ से एल.आई.जी लिंक रोड़ को जोड़ने वाली निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान रहवासियों ने पर्याप्त विद्युत व्यवस्था नहीं होने से दुर्घटना होने की शिकायत की. आयुक्त ने मौके पर उपयंत्री प्रवीण सिंह एवं उपयंत्री प्रतीक पंवार को दोनो को शोकाज नोटिस देने के निर्देश दिए. साथ ही क्षेत्र में निर्माण स्थल पर जलप्रदाय लाईन में लिकेज़ के कारण कीचड़ व गंदगी बनी हुई थी.

इसके अलावा रोड़ के दोनों तरफ जलप्रदाय लाईन डालने का कार्य धीमी गति और सड़क निर्माण में चेंबर खुले होने पर दुर्घटना का जताया. उक्त लापरवाही को लेकर आयुक्त ने सहायक यंत्री शरद सोनी एवं योजना शाखा सहायक यंत्री एवं उपयंत्री विशाल राठौर को भी फटकार लगाकर शोकाज नोटिस देने के आदेश दिए है. आयुक्त ने पिछले दौरे में काम की गति बढ़ाने के निर्देश का पालन नहीं करने पर सड़क निर्माण एजेंसी हाईवे इन्फ्रास्ट्रख्र को बर्खास्त करने का नोटिस अपर आयुक्त को देने निर्देश दिए. आयुक्त श्री सिंघल द्वारा ट्रेंचिंग ग्राउण्ड स्थित लेण्डफील पर पौधारोपण करने के निर्देश दिए. निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त अभय राजनगांवकर, सहायक यंत्री जलप्रदाय शरद सोनी,योजना सहायक यंत्री नरेश जायसवाल एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे.

Next Post

साइबर ठगों ने खातों से उड़ाई रकम, चार एफआईआर दर्ज

Thu Jul 30 , 2026
जबलपुर: साइबर ठग हर दिन नए-नए पैंतरे आजमा कर खातों से रकम उड़ा रहे है। अब ठगों ने पुराना फर्नीचर सस्ते में बेचने, पॉलिसी में रूका हुआ पैसा निकलवाने का झांसा और मुनाफे का लालच देकर और लिंक भेजकर खातों से लाखों रूपए की रकम उड़ा दी । माढ़ोताल, गोहलपुर, […]

You May Like