चार पिस्टल मामले में डेढ़ साल बाद मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, बड़वानी से पकड़ाया

इंदौर. अवैध हथियारों की तस्करी के मामले में क्राइम ब्रांच ने बैकवर्ड ट्रेसिंग करते हुए डेढ़ साल पुराने मामले में मुख्य सप्लायर को बड़वानी जिले से गिरफ्तार किया है. आरोपी ने जुलाई 2025 में पकड़े गए ग्वालियर के हथियार तस्कर को चार देशी पिस्टल सप्लाई की थीं. पूर्व में गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस सप्लायर तक पहुंची है.

दरअसल, जुलाई 2025 में क्राइम ब्रांच की टीम ने रीजनल पार्क के पास घेराबंदी कर ग्वालियर निवासी राहुल जोशी को गिरफ्तार किया था. उसके कब्जे से चार देशी पिस्टल मैगजीन सहित बरामद हुई थीं. गिरफ्तारी के बाद से ही पुलिस हथियारों के मूल स्रोत और सप्लायर की तलाश में जुटी थी. राहुल से पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के विश्लेषण में बड़वानी जिले के पलसूद निवासी सतवंत सिंह की भूमिका सामने आई. इसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने बड़वानी में दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने मामले में अन्य धाराओं का भी इजाफा किया है. आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है. पुलिस अब बड़वानी से संचालित सिकलीगर नेटवर्क, हथियारों के निर्माण स्थलों और इंदौर सहित अन्य राज्यों में हथियार खरीदने वालों के संबंध में जानकारी जुटा रही है. अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेश दंडोतिया ने बताया कि पूर्व में चार पिस्टलों के साथ गिरफ्तार राहुल जोशी से पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मुख्य सप्लायर सतवंत सिंह की जानकारी मिली थी. उसे पलसूद, बड़वानी से गिरफ्तार किया है. आरोपी से पूछताछ कर हथियारों की सप्लाई चेन और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है.

Next Post

ध्वनि प्रदूषण फैलाने वालों पर ट्रैफिक पुलिस का शिकंजा, डीजे और मोडिफाइड साइलेंसर पर कार्रवाई

Tue Nov 3 , 2026
इंदौर. शहर में ध्वनि प्रदूषण फैलाने वालों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है. तेज आवाज में डीजे बजाने वाले संचालकों और बुलेट सहित अन्य वाहनों में मोडिफाइड साइलेंसर लगवाने वालों पर चालानी कार्रवाई की जा रही है. आगामी त्योहारों को देखते हुए पुलिस ने विशेष अभियान […]

You May Like