राजनीतिक साजिश के चलते मुझे हटाने का षडय़ंत्र

आष्टा। नगर में इन दिनों हिन्दू उत्सव समिति को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच समिति के अध्यक्ष कालू भट्ट ने प्रेसवार्ता में अपने ऊपर लगे आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि सकल समाज द्वारा मुझे अध्यक्ष पद से मुक्त किए जाने की घोषणा अनुचित है.

उन्होंने कहा कि जब बैठक बुलाई गई थी, तो समाज अध्यक्षों को एजेंडे की जानकारी नहीं दी गई थी. कुछ राजनीतिक मानसिकता वाले लोग, विशेष रूप से कांग्रेस से जुड़े व्यक्ति, साजिश के तहत मुझे हटाने की कोशिश कर रहे हैं.

श्री भट्ट ने कहा कि वह सकल समाज के निर्णय का सम्मान करेंगे. परन्तु पहले सकल समाज की एक खुली बैठक बुलाई जाए. जिसमें सभी समाजों के अध्यक्ष, वरिष्ठजन और युवा शामिल हों. बैठक में सार्वजनिक रूप से एजेंडा रखा जाए कि हिउस अध्यक्ष का चयन कैसे किया जाए.

कालू भट्ट ने सवाल उठाया कि सकल समाज में एक ही समाज के दो-दो अध्यक्ष कैसे हो सकते हैं. जब नियम है एक समाज से एक ही अध्यक्ष होगा. तो इस पर भी समान रूप से अमल होना चाहिए. उन्होंने सुझाव दिया कि सकल समाज को एक पारदर्शी प्रणाली बनानी चाहिए. जिससे प्रत्येक समाज से केवल एक ही प्रतिनिधि शामिल हो. कालू भट्ट ने कहा कि जब मुझे पुन: अध्यक्ष बनाया गया, तो अब भारमुक्त करने का निर्णय कहां तक उचित है.

नवरात्रि में खेड़ापति कमल तालाब पर स्थित खोकर माता मंदिर पर असामाजिक तत्वों द्वारा मरी हुई मछली फेंकने से नगर का माहौल बिगडऩे लगा था, जिसमें कई आरोपों के बाद कालू भट्ट ने बताया कि नवरात्रि से 2 माह पूर्व में हवा आंधी में वहां लगे कैमरे उखड़ गए थे और चोरी हो गए जिसका आवेदन भी उनके पास मौजूद है. जिसके बाद से हुए मछली कांड तक कैमरे लगे नहीं थे. वहीं एसडीएम को एक ऑडियो रिकॉर्डिंग वायरल हुई की भी सीडी सौंपी है और जांच की मांग की गई और प्रशासन से मांग की जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ा जाए जिससे लोगों को पता चले कि कौन सच्चा है.

 

 

 

Next Post

बिना भुगतान किए नहीं होने देंगे प्याज का परिवहन

Thu Nov 13 , 2025
सीहोर। जुलाई व अगस्त माह में प्याज बेचने के बाद भी किसान भुगतान मिलने की बाट जोहते रहे, लेकिन जब उन्हें भुगतान किए बिना प्याज को ट्रकों में भरकर बाहर भेजा जाने लगा तो वह आक्रोशित हो उठे और उन्हें बीती शाम प्याज से भरे ट्रकों को जाने से रोकते […]

You May Like