
सिंगरौली। जिले के विकासखंड चितरंगी अंतर्गत माध्यमिक विद्यालय धानी में पदस्थ शिक्षक ऋषिकेश पाठक का रविवार को निधन हो गया। करीब एक माह पूर्व उन्हें हृदयाघात आया था, जिसके बाद उपचार के लिए रीवा में भर्ती कराया गया था। यहां उनका ऑपरेशन भी किया गया। हालत में सुधार के बाद परिजन उन्हें बेहतर उपचार के लिए बनारस ले गए, जहां उनका उपचार चल रहा था। इसी दौरान अचानक दोबारा हृदयाघात आने से उनका निधन हो गया। शिक्षक के निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। शिक्षकों, विद्यार्थियों और स्थानीय लोगों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया।
