आष्टा। ग्राम गवाखेड़ा में आकाशीय बिजली गिरने से 65 वर्षीय शंकरलाल सूर्यवंशी पिता हरलाल सूर्यवंशी गंभीर रूप से घायल हो गया.
जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम को बुजुर्ग शंकरलाल अपने खेत पर था तभी बारिश होने लगी. वह पानी से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़ा हो गया तभी आकाशीय बिजली गिरी जिसकी चपेट में वह आ गया. उसे उपचार के लिए अस्पताल लाया गया जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे सीहोर रेफर किया गया है. फिलहाल हालत बुजुर्ग हालत सामान्य बताई जाती है.
