तेज रफ्तार कार ट्रक में पीछे से टकराई, चालक की दर्दनाक मौत, युवती घायल

पांढुरना: उज्जैन,ओंमकारेश्वर से दर्शन कर वापस अपने गांव छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव लौटते समय रविवार देर रात ग्राम हिवरा के पास हुई सडक़ दुर्घटना मेंं वाहन चालक की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई,वहीं एक अन्य युवती घायल हुई है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार प्रदेश के उज्जैन स्थित महाकालेश्वर एवं ओंमकारेश्वर के दर्शन करने के बाद कार क्रमांक सी.जी.08 बी.सी. 9216 से वापस अपने गृह ग्राम लौटते समय नागपुर भोपाल राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम हिवरासेनाडवार के पास कार चालक द्वारा सामने चल रहे एक ट्रक को ओवर टेक करने के दौरान यह उक्त कार ट्रक के पिछले वाले हिस्से में जोरदार टकराने से कार चालक तेजप्रताप पिता रामकुमार साहू 29 छत्तीसगढ के राजनांदगांव के सिरफाटा निवासी की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

यह घटना सोमवार तडक़े लगभग 3:34 बजे की बताई जा रहीं है,यह दुर्घटना इतनी भीषण हुई की कार के सामने के परखच्चे उड़ गए।सूचना मिलते ही बड़चिचोली तथा पांढुरना पुलिस के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए थे,इस दुर्घटना में मृतक कार चालक को दुर्घटनाग्रस्त वाहन से निकालने में काफी मशक्कत करनी पडी ,वहीं कार की पिछले सीट पर बैठी हर्षा पिता ओमकार यादव घायल हो गई,जिसे नगर मुख्यालय के शासकीय चिकित्सालय में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है ।

Next Post

हर बच्चे के बस्ते में होगी गीता, शिक्षा में गीता के ज्ञान का विशेष स्थान: सीएम डॉ यादव

Mon Dec 1 , 2025
उज्जैन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए विद्यालयीन शिक्षा में पवित्र गीता के ज्ञान और भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं को महत्वपूर्ण स्थान दिया जाएगा। उन्होंने घोषणा की कि आने वाले समय में हर बच्चे के बस्ते में गीता शामिल की जाएगी, […]

You May Like