भोपाल, 20 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश में पर्यटन क्षेत्र के विस्तार और सुविधाएं विकसित करने के उद्देश्य से ‘एमपी टूरिज्म बोर्ड’ की ओर से यहां 24 फरवरी से प्रारंभ होने वाले दो दिवसीय ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट (जीआईएस) में अनेक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए जाएंगे।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार इस आयाेजन के दौरान इंडिया हाइक्स, इंडिगो एयरलाइन्स, रेडबस और यूएन वुमन जैसी संस्थाओं के साथ पर्यटन संबंधी गंतव्य स्थलों में महिला सुरक्षा, स्वच्छता के साथ ही पर्यटन सुविधाओं में विस्तार और कौशल विकास जैसे विषयों पर समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर होंगे।
मध्यप्रदेश सरकार की ओर से आयोजित दो दिवसीय आयोजन में देश विदेश के सैकड़ों प्रमुख उद्योगपति और प्रतिनिधि यहां पहुंचेंगे। इसके लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।
Next Post
मध्यप्रदेश और हरियाणा के राज्यपालों के बीच हुयी मुलाकात
Thu Feb 20 , 2025
भोपाल, 20 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल और हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय के बीच आज यहां मुलाकात हुयी। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार श्री पटेल और श्री दत्तात्रेय के बीच यहां राजभवन में शिष्टाचार मुलाकात हुयी। राज्यपाल श्री पटेल ने शॉल, श्रीफल भेंट कर श्री दत्तात्रेय का स्वागत […]

