भोपाल, 20 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल और हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय के बीच आज यहां मुलाकात हुयी।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार श्री पटेल और श्री दत्तात्रेय के बीच यहां राजभवन में शिष्टाचार मुलाकात हुयी। राज्यपाल श्री पटेल ने शॉल, श्रीफल भेंट कर श्री दत्तात्रेय का स्वागत किया। श्री पटेल का श्री दत्तात्रेय ने अंग वस्त्रम् पहनाकर अभिवादन किया। दोनों राज्यों के राज्यपालों द्वारा स्मृति प्रतीकों का पारस्परिक आदान-प्रदान किया गया। चर्चा के दौरान विकास के विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श भी हुआ।
Next Post
नंदीग्राम हत्याकांड में संदिग्ध चेहरा सामने आया, पुलिस ने रखा इनाम
Thu Feb 20 , 2025
इंदौर. नंदीग्राम क्षेत्र में हुई एक अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने में पुलिस के हाथ एक संदिग्ध सुराग लगा है. सीसीटीवी फुटेज में मृतक के साथ एक अज्ञात व्यक्ति नजर आया है, जिसे पुलिस मुख्य संदिग्ध मान रही है. अब पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही है और उसकी […]

You May Like
-
2 months ago
घर पर पथराव, तोडफ़ोड़ कर धमकाया
-
2 years ago
चार किलो गांजा समेत नशे का सौदागर गिरफ्तार
-
2 years ago
महापौर पुष्यमित्र भार्गव को मिली बड़ी जिम्मेदारी
