जबलपुर: क्राइम ब्रांच एवं संजीवनी नगर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अंधमुख बायपास में दबिश देते हुए नशे के सौदागर को गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से 4 किलो 38 ग्राम गांजा कीमती 80 हजार रूपये एवं नगद 610 रूपये जप्त किए गये।
संजीवनीनगर थाना प्रभारी बी.डी. द्विवेदी ने बताया कि अंधमूक बायपास पर एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत कार्यवाही करते हुये गांजा बेचने की फिराक में घूम रहे किशोर तिवारी 30 वर्ष निवासी कुदवारी काली मंदिर के पास गोहलपुर को गांजे की खेप के साथ पकड़ा गया। आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
