पुलिस स्टेशन में घुसा सांप 

जबलपुर। बेलखाडू पुलिस चौकी में बुधवार दोपहर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब वहां एक तीन फीट लंबा सांप घुस आया। घटना करीब 1:30 बजे की है, जब एक पुलिसकर्मी मालखाने में सामान रखने गया था। वहां सांप को कुंडली मारकर बैठे देखा गया, जिससे पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया और सभी आनन-फानन में कमरे से बाहर निकल आए। कुछ देर तक भय का माहौल रहा। इसके बाद ग्रामीणों के सुझाव पर स्थानीय सपेरे मुनीम नागवंशी को मौके पर बुलाया गया। सपेरे ने मालखाने में सघन खोजबीन की और सांप को कागज के गत्तों के बीच छिपा हुआ पाया। बताया जा रहा है कि सांप सूखी जगह की तलाश में चौकी में घुस आया था।

Next Post

एनआरआई कोटे के छात्रों से 48 सौ यूएस डॉलर की वसूली को चुनौती

Wed Aug 6 , 2025
हाईकोर्ट ने डीएमई सहित अन्य को नोटिस जारी कर मांगा जवाब   जबलपुर। मप्र हाईकोर्ट ने प्रदेश में एनआरआई कोटे से एमबीबीएस करने वालों से प्रोविजनल डिग्री के लिए 48 सौ यूएस डॉलर (करीब 4 लाख 20 हजार रुपए) की वसूली को चुनौती देने वाले मामले को गंभीरता से लिया। […]

You May Like