इटारसी। इंदौर में दूषित पानी से हुई मौतों के विरोध में मध्यप्रदेश कांग्रेस सेवा दल यंग ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष गजानंद तिवारी के निर्देश पर इटारसी में श्रद्धांजलि व विरोध कार्यक्रम आयोजित किया गया। सेवादल नगर अध्यक्ष दिलीप गोस्वामी के नेतृत्व में भाजपा सरकार और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के खिलाफ जोरदार हल्ला बोल किया गया।
कार्यक्रम के बाद नम आंखों से मृत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। संयोजक दिलीप गोस्वामी ने कहा कि प्रदेशभर में भाजपा की नीतियों और मंत्री की कथित अशोभनीय भाषा को लेकर आक्रोश है। उन्होंने आरोप लगाया कि इतनी बड़ी घटना पर संवेदनशीलता दिखाने के बजाय सरकार ने गैर-जिम्मेदार रवैया अपनाया। कार्यक्रम में कांग्रेस व सेवा दल के सैकड़ों कार्यकर्ता, वरिष्ठ नेता और युवा कांग्रेस के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इंदौर जल त्रासदी के मृतकों को श्रद्धांजलि, इटारसी में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन
