नूतन कॉलेज में रंगारंग फ्रेशर पार्टी, कुहू चौरसिया बनी मिस ईव

अशरफ अली

भोपाल: नूतन कॉलेज में नए छात्रों के स्वागत हेतु फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया, वहीं थर्ड ईयर की छात्राओं को विदाई भी दी गई। इस अवसर पर फ्रेशर छात्रों के लिए रेट्रो थीम और साड़ी रखी गई थी, जिसमें छात्राओं ने सज-धज कर मंच पर परिधान प्रदर्शित किए।कार्यक्रम में संगीतमय डांस और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन हुआ, जिसमें छात्राओं ने अपनी कला का शानदार प्रदर्शन किया।

इस दौरान मिस ईव का खिताब कुहू चौरसिया को मिला, जिन्हें विभागाध्यक्ष सीमा ने ताज पहनाकर सम्मानित किया। इसके अतिरिक्त अलग-अलग कैटेगरी में छात्राओं को अवार्ड भी प्रदान किए गए।छात्राओं का कहना था कि ऐसे कार्यक्रम न केवल कला दिखाने का अवसर देते हैं, बल्कि आपसी परिचय और तालमेल भी बढ़ाते हैं। टीचर्स के अनुसार, इस तरह के आयोजन छात्रों और शिक्षकों के बीच बेहतर संबंध बनाने में मदद करते हैं।

Next Post

सूचना का अधिकार सिर्फ कागजों पर जिंदा है : कांग्रेस

Tue Oct 14 , 2025
नयी दिल्ली 14 अक्टूबर (वार्ता) कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने जनता के शासन प्रशासन के कामकाज की जानकारी लेने वाले सूचना के अधिकार कानून को सिर्फ कागजों पर जिंदा रखा है लेकिन इसे व्यावहारिक रूप से खत्म कर दिया है। कांग्रेस […]

You May Like