
छिंदवाड़ा। आबकारी वृत्त क्रमांक 1 के आबकारी अमले द्वारा शुक्रवार सुबह शहर से लगे ग्राम कबाडिय़ा, सोनाखार ढाना, बोरिया ढाना एवं सरसबाड़ा में दबिश कार्रवाई की गई। दबिश के दौरान घरों एवं नाले के किनारे से प्लास्टिक की कैनों और बोरियों में भरा लगभग 450 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद किया गया, जिसे विधिवत नष्ट कराया गया। इसके साथ ही 40 लीटर हाथ भट्टी से निर्मित कच्ची शराब भी जब्त की गई। आबकारी विभाग द्वारा आरोपियों के विरुद्ध कुल 5 प्रकरण कायम कर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) क एवं (च) के तहत कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी जी.एल. मरावी, आबकारी आरक्षक जितेन्द्र सिंह, राजकुमार सैयाम एवं जगदीश प्रसाद डहरवाल उपस्थित थे।
30 लीटर मदिरा स्पिरिट किया जब्त ००००
आबकारी वृत चौरई द्वारा दबिश कार्रवाई की गई। कार्यवाही के दौरान 02 आपराधिक प्रकरण मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के अंतर्गत पंजीबद्ध किए गए। कार्रवाई में कुल 21 बल्क लीटर विदेशी मदिरा स्पिरिट तथा 09 बल्क लीटर देशी मदिरा स्पिरिट जब्त की गई।
