कुल विदेशी मुद्रा भंडार 8.09 अरब डॉलर की साप्ताहिक गिरावट के साथ 688.89 अरब डॉलर के स्तर पर

मुंबई, 22 मार्च (वार्ता) देश का कुल विदेशी मुद्रा भंडार 15 मई को समाप्त सप्ताह में 8.09 अरब डॉलर गिर कर 688.89 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया।

रिजर्व बैंक द्वारा शुक्रवार को जारी साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार आलोच्य सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के प्रमुख भाग- विदेशी मुद्रा संपत्तियां 6.48 अरब डॉलर गिर कर 545.90 अरब डॉलर के स्तर पर रहीं। विदेशी मुद्रा संपत्तियों के मूल्य में परिवर्तन विभिन्न प्रमुख विदेशी मुद्राओं के साथ डॉलर की विनिमय दर में घट बढ़ से भी प्रभावित होता है।

रबीआई के आंकड़ों के अनुसार आलोच्य सप्ताह में स्वर्ण भंडार 1.54 अरब डॉलर घट कर करीब 119.32 अरब डॉलर रहा।

15 मई को समाप्त सप्ताह में विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 4.9 करोड़ डॉलर घट कर 18.82 अरब डॉलर और अंतराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) के पास जमा आरक्षित विदेशी मुद्रा 2.5 अरब डॉलर घट कर 4.85 अरब डॉलर के बराबर था।

एक साल पहले की तुलना में विदेशी मुद्रा परिसम्पत्तियों के हिस्से में 35.75 प्रतिशत की भारी गिरावट के बावजूद कुल आरक्षित विदेशी मुद्रा भंडार में 3.165 अरब की वृद्धि रही। इसका मुख्य कारण स्वर्ण भंडार में 38.10 अरब डॉलर की वृद्धि है।

Next Post

इछावर में जमीन विवाद को लेकर खूनी संघर्ष: लाठी-डंडे और चाकू चले, दोनों पक्षों के 6 लोग गंभीर रूप से घायल

Fri May 22 , 2026
इछावर। शुक्रवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प का मामला सामने आया है. विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे और धारदार हथियार चल गए. खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों से कुल 6 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें प्राथमिक […]

You May Like