राजनीतिक प्रतिशोध के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन का ऐलान

भोपाल: मध्यप्रदेश कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर राजनीतिक प्रतिशोध की नीति अपनाने का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी है कि यदि कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को कथित रूप से निशाना बनाने का सिलसिला नहीं रुका तो पार्टी व्यापक आंदोलन शुरू करेगी।
कांग्रेस विधायकों और पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, जयवर्धन सिंह, फूल सिंह बरैया, हेमंत कटारे, सतीश सिकरवार, महेश परमार, पंकज उपाध्याय, बाबू जंडेल, दिनेश गुर्जर, साहब सिंह गुर्जर, नितेंद्र सिंह राठौर, कैलाश कुशवाह और यदवेन्द्र सिंह ने संयुक्त बयान में आरोप लगाया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, उनके परिजनों, सहयोगियों तथा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को झूठे मामलों, पुलिस कार्रवाई और प्रशासनिक दबाव के जरिए परेशान किया जा रहा है।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि किसानों, युवाओं, महिलाओं और आम जनता से जुड़े मुद्दों को लगातार उठाने के कारण पटवारी सरकार के लिए सबसे बड़ी राजनीतिक चुनौती बनकर उभरे हैं।
उन्होंने बताया कि इस मुद्दे पर 11 अगस्त को भोपाल में होने वाली कांग्रेस की राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) की बैठक में विस्तार से चर्चा होगी और आगे की रणनीति तय की जाएगी।
कांग्रेस विधायकों ने चेतावनी दी कि उत्पीड़न जारी रहने पर एक दर्जन से अधिक विधायक इंदौर पुलिस आयुक्त से मुलाकात करेंगे। संतोषजनक कार्रवाई नहीं होने पर आयुक्त कार्यालय के बाहर जन आंदोलन और आवश्यकता पड़ने पर धरना दिया जाएगा। उन्होंने पुलिस प्रशासन से राजनीतिक दबाव से मुक्त होकर निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की।

Next Post

मनसुख मांडविया ने पारदर्शी चयन प्रक्रिया, खिलाड़ियों पर केंद्रित गवर्नेंस और संस्थागत सुधारों पर ज़ोर दिया

Fri Aug 7 , 2026
नयी दिल्ली, 07 अगस्त (वार्ता) केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने आज ‘नेशनल स्पोर्ट्स फेडरेशन (एनएसएफ) कॉन्क्लेव 2026’ की अध्यक्षता की। इस कार्यक्रम में युवा मामले और खेल राज्य मंत्री श्रीमती रक्षा खडसे, मंत्रालय और भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के वरिष्ठ अधिकारी तथा नेशनल स्पोर्ट्स फेडरेशन्स […]

You May Like