भारी बारिश: टीकमगढ़ से झांसी, छतरपुर मार्ग बंद, पलेरा में घरों में घुसा पानी

टीकमगढ़: मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के बाद टीकमगढ़ जिले में देर रात जमकर बारिश हुई। बारिश होने से नदी और नाले उफान पर है। इसी कारण टीकमगढ़ से झांसी मार्ग पर स्थित पुनोल नाला का ऊपर आया जिस कारण इस मार्ग को पुलिस ने बंद करा दिया।

साथ छतरपुर जिले से भी संपर्क टूट गया है। हालत यह बने कि पलेरा में तो बारिश का पानी नगर के लोगों के घरों में जा घुसा। कलेक्टर ने इस ओर संज्ञान लेकर मौके का मुआयना लिया। कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय स्वयं पलेरा पहुंचे जहां उन्होंने स्थिति को देखने के बाद तालाब का निरीक्षण किया। अधिक बारिश होने के कारण कलेक्टर ने जिले के स्कूल बंद रखने का भी आदेश जारी किया।

Next Post

स्वच्छता का सम्मान: महापौर भार्गव ने सफाई मित्रों को समर्पित किया प्रशस्ति पत्र

Fri Jul 18 , 2025
इंदौर: स्वच्छता में इंदौर की उपलब्धि को लेकर महापौर पुष्यमित्र भार्गव प्रशस्ति पत्र के साथ राजबाड़ा पहुंचे। उन्होंने यह सम्मान नगर की सफाई मित्र बहनों को समर्पित करते हुए उनके हाथों में प्रशस्ति पत्र सौंपा और उनके साथ स्मृति स्वरूप फोटो खिंचवाए। इस अवसर पर राजबाड़ा क्षेत्र देशभक्ति गीतों, ढोल-नगाड़ों […]

You May Like