स्वच्छता का सम्मान: महापौर भार्गव ने सफाई मित्रों को समर्पित किया प्रशस्ति पत्र

इंदौर: स्वच्छता में इंदौर की उपलब्धि को लेकर महापौर पुष्यमित्र भार्गव प्रशस्ति पत्र के साथ राजबाड़ा पहुंचे। उन्होंने यह सम्मान नगर की सफाई मित्र बहनों को समर्पित करते हुए उनके हाथों में प्रशस्ति पत्र सौंपा और उनके साथ स्मृति स्वरूप फोटो खिंचवाए। इस अवसर पर राजबाड़ा क्षेत्र देशभक्ति गीतों, ढोल-नगाड़ों और जमकर हुई आतिशबाजी से गूंज उठा।

नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी, पार्षद व नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। महापौर ने कहा कि यह पुरस्कार पूरे इंदौरवासियों और विशेष रूप से सफाई मित्रों की मेहनत का प्रतीक है।

Next Post

परीक्षा के बीच अचानक पहुंचे कुलगुरु, लिया जायजा

Fri Jul 18 , 2025
जबलपुर: रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के व्यवसायिक अध्ययन एवं कौशल विकास संस्थान के द्वारा सी बी सी एस के तहत संचालित कौशल विकास पाठ्यक्रमों की सत्रांत परीक्षा दो पालियों में हो रही है। दोनों ही परीक्षा में अंतिम पेपर आयोजित हुआ, जिसमें कुलगुरु प्रो. डॉ राजेश कुमार वर्मा ने पहुंचकर जायजा […]

You May Like