
गुना: कैंट थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुना बायपास पर गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे एक भीषण सड़क हादसे में एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई। कुशमौदा निवासी 50 वर्षीय भैरव सिंह लोधा अपनी मोटरसाइकिल पर मक्का लादकर उमरिया स्थित अपने खेत पर बोवनी के लिए जा रहे थे।जैसे ही वह बायपास पर शांति ढाबे के पास पहुंचे, तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि भैरव सिंह की मौके पर ही मौत हो गई और उनका शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार होने में कामयाब रहा।
घटना की सूचना मिलते ही कैंट थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतक के परिवार और कुशमौदा गांव में मातम पसरा हुआ है।
Next Post
कार्यकारिणी जारी होते ही सतह पर आ गई कांग्रेस की कलह
Thu Jul 2 , 2026
ग्वालियर चंबल डायरी हरीश दुबे ग्वालियर कांग्रेस में महाभारत मचा है। यूं तो पार्टी स्थानीय स्तर पर तमाम गुटों एवं उपगुटों में विभाजित है लेकिन अंदरूनी कलह को छिपाने के लिए छत्रप एकजुटता का दिखावा करते रहे हैं। इस छद्म एकजुटता की पोल ग्वालियर शहर जिला कांग्रेस कमेटी की बहुप्रतीक्षित […]

You May Like
-
4 months ago
बालाजी हाइट्स के सीवर टैंक में मिली डी-कंपोज्ड लाश
-
1 year ago
दो युवकों की डूबने से मौत