इंदौर: जूनी इंदौर थाना क्षेत्र की लोहा मंडी में एक गाड़ी से तीन एलईडी टीवी से भरा कार्टन चोरी हो गया. कारोबारी की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात बदमाश के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.पालदा की शुभ सिटी में रहने वाले 68 वर्षीय विजय कुमार सारडा ने शिकायत में बताया कि 2 अक्टूबर को लोहा मंडी में मनोज ट्रांसपोर्ट के आगे तीन नंबर गली में उनकी गाड़ी से एलईडी टीवी का एक कार्टन चोरी हो गया.
कार्टन में टी-सीरीज कंपनी के तीन एलईडी टीवी रखे हुए थे. घटना के बाद उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस से की. पुलिस अब चोरी गए टीवी और आरोपी का पता लगाने में जुटी है. जूनी इंदौर थाना प्रभारी अनिल गुप्ता ने बताया कि गाड़ी से तीन एलईडी टीवी चोरी होने की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है. मामले की जांच की जा रही है.
