जबलपुर: रेल्वे स्टेशन में भटके बुजुर्ग को रोता बिलखता देख जीआरपी ने पड़ताल करते हुए उन्हें परिजनों से मिलवाया। बुजुर्ग अयोध्या जाने घर से निकला था जो भटक गया था।जानकारी के मुताबिक रेलवे स्टेशन जबलपुर के प्लेटफॉर्म न. 1 पर एक बुजुर्ग 80 वर्ष बदहवास हालत में रोते हुये बैठे थे, जिसकी सूचना प्लेटफार्म पर ड्यूटीरत् जीआरपी कर्मचारियों को महिला यात्री निकिता के द्वारा दी गई जिस पर जीआरपी थाना जबलपुर के कर्मचारियों द्वारा संवेदनशील एवं मानवीयता पूर्वक बुजुर्ग व्यक्ति को सांत्वना दी गई उनसे सहानुभूति पूर्ण व्यवहार करते हुये उनका नाम पता पूछा गया.
जिन्होने अपना नाम चन्दन लाल ठाकरे पिता स्व. लतारू ठाकरे 80 निवासी ग्राम पासी थाना रामपायली जिला बालाघाट बताये, स्वयं के पास कोई मोबाईल नहीं होना एवं घर वालों का भी नम्बर नहीं होना बताये, वृद्ध अवस्था के कारण भटक जाना बताये तब कर्मचारियों द्वारा उन्हे थाना लाकर भोजन की व्यवस्था की गई थाना रामपायली जिला बालाघाट के माध्यम से उनके परिजनों को सूचित किया गया.
जिनके घर वालों द्वारा बताया गया कि चन्दन लाल ठाकरे 4 अगस्त को घर से काशी अयोध्या दर्शन के लिये निकले थे, उसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल रहा था, उनके पास मोबाईल नहीं होने से कोई संपर्क नहीं हो पा रहा था। परिजनो द्वारा उनकी तलाश की जा रही थी, जीआरपी थाना जबलपुर से सूचना पाकर उनके परिजन थाना आये तब चन्दन लाल ठाकरे को उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया। जीआरपी थाना जबलपुर की इस मानवीय संवेदनात्मक पुलिसिंग की प्रशंसा की गई।
