व्यापारी के सूने मकान में छत के रास्ते से भीतर घुसे चोर, ले उड़े नगदी और आभूषण

खिलचीपुर।बीती रात्रि को खिलचीपुर में एक व्यापारी के सूने मकान से अज्ञात चोर द्वारा नगदी, आभूषण स्थित सहित हजारों रुपये कीमती सामान चोरी होने की घटना सामने आई है.

खिलचीपुर नगर में चोरों ने एक बार फिर एक किराना व्यापारी के सूने मकान से नगदी और जेवरात चुरा लिए. कालाजी बड़ली में रामदेव मंदिर के समीप दुकान चलाने वाले बाबूलाल मालाकार के घर में चोरी की यह घटना हुई. वारदात हुई।

जानकारी के अनुसार व्यापारी श्री मालाकार मंगलवार रात 12.30 बजे तक दुकान पर थे. इसके बाद वह दुकान बंद कर बाजार स्थित अपने एक अन्य मकान पर सोने चले गये. इस बीच उनके कालाजी बड़ली वाले सूने मकान में चोरो ने धावा बोल दिया. चोर यहां से 70 हजार रुपये नगदी, आभूषण चोरी कर ले गये.

छत के रास्ते से आये

जानकारी के अनुसार दुकान के पीछे मौजूद छत पर चढक़र आये तथा मकान के भीतर जा घुसे. चोरो ने छत पर स्थित गेट को तोडक़र घर में प्रवेश किया. चोरों ने अलमारी और पेटी का सामान बिखेर दिया. इनमें रखे नगदी और आभूषण ले गये जिनमें 70 हजार रुपए नगद, 3 जोड़ी चांदी की पायल और 2 अंगूठी शामिल है.

घटना का पता बुधवार को प्रात: करीब 9 बजे चला जब व्यापारी मकान पर पहुंचे तो घर का सामान बिखरा मिला. अलमारी और गुल्लक से सामान गायब मिला. इसकी सूचना पुलिस को दी.

पुलिस जुटी जांच में

जानकारी लगते ही मौके पर पुलिस पहुंची. पुलिस द्वारा जांच शुरु कर दी है. पुलिस द्वारा साक्ष्य जुटाने के साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है.

Next Post

DRM ने भोपाल स्टेशन का लिया जायजा, यात्री सुविधाओं का किया अवलोकन

Wed Sep 10 , 2025
भोपाल।मंडल रेल प्रबंधक पंकज त्यागी ने बुधवार को भोपाल रेलवे स्टेशन पर संबंधित अधिकारियों के साथ यात्री सुविधाओं का औचक निरीक्षण किया. डीआरएम ने भोपाल स्टेशन पर विशेष रूप से आगामी त्योहारी सीजन के मद्देनजर स्टेशन पर बनाये जाने वाली होल्डिग एरिया का निरीक्षण किया. जिससे दीवाली एवं छठ महापर्व […]

You May Like