मतदान केंद्र पहुंची तहसीलदार, बीएलओ ने किया एएसडीआर सूची का वाचन 

इटारसी। पुनरीक्षण कार्य का रविवार को तहसीलदार सुनीता साहनी ने निरीक्षण किया। मालवीयगंज स्थित मतदान केंद्र पहुंचकर तहसीलदार ने एएसडीआर सूची का बीएलओ द्वारा वाचन करवाया। मतदान केंद्र क्रमांक 186 से मतदान केंद्र क्रमांक 189 तक का वाचन किया गया। जिसमें तहसीलदार सुनीता साहनी, बीएलओ सुपरवाइजर महेश कुमार रायकवार, मतदान केंद्र क्रमांक 186 की बीएलओ गीता परसाई, 187 के बीएलओ घनश्याम राजपूत, 188 की बीएलओ गीता ठाकुर एवं 189 की बीएलओ दीपा पाराशर द्वारा एसडीआर सूची का वाचन किया गया। जिसमें राजनीतिक दलों के बीएलए एवं वार्ड के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

तहसीलदार सुनीता साहनी ने सभी बीएलओ को निर्देशित किया कि पुनरीक्षण सूची का बारीकी से अवलोकन करें। ताकि इसमें कोई त्रुटि न हो। उन्होंने मतदाता सूची में किसी पात्र व्यक्ति का नाम न छुटे इसके भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिनके नाम छूट गए है, उन्हें भी समय सीमा में सूची में शामिल किया जाए।

Next Post

चालानी कार्रवाई कर वाहन चालकों को बांटे हेलमेट

Sun Dec 7 , 2025
अमलाहा। यातायात अभियान अंतर्गतएसपी दीपक कुमार शुक्ला द्वारा अमलाहा टोल पर डीबीसीपीएल कंपनी के सहयोग से सुरक्षा की दृष्टि से 150 हेलमेट वितरण एवं चौकी अमलाहा का निरीक्षण किया गया. अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों पर चालानी कार्रवाई की गई. साथ ही जिन वाहन चालकों […]

You May Like