यूरोपीय संघ ने भारत के 102 मत्स्य प्रतिष्ठानों को मान्यता दी, समुद्री निर्यात में विस्तार होगा

नयी दिल्ली 9 सितंबर (वार्ता) यूरोपीय संघ (ईयू) ने भारत से यूरोपीय संघ के सदस्य देशों को निर्यात के लिए 102 नए भारतीय मत्स्य प्रतिष्ठानों को मान्यता प्रदान की है। उसका यह निर्णय भारत के समुद्री खाद्य उद्योग के लिए एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम के रूप में माना जा रहा और इससे निर्यात व रोजगार बढ़ने की उम्मीद है।
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रलय की एक विज्ञप्ति में मंगलवार को यह जानकारी देते हुए कहा गया है कि यह ईयू का रुख भारत की खाद्य सुरक्षा और गुणवत्ता आश्वासन प्रणालियों में बढ़ते विश्वास को दर्शाता है और भारतीय समुद्री खाद्य उत्पादों, विशेष रूप से जलीय कृषि झींगों और सेफेलोपोड्स (स्क्विड, कटल फिश और ऑक्टोपस) के लिए यूरोपीय और अन्य विदेशी बाजारों में प्रवेश के विस्तार की दिशा में एक बड़ा कदम है।
विज्ञप्ति में कहा गया है कि ईयू का यह निर्णय उसके साथ यहां हुई कई बैठकों के बाद हुआ है, जिनमें केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और वाणिज्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया था, जिसके परिणामस्वरूप निर्यात निरीक्षण परिषद (ईआईसी) द्वारा कार्यान्वित भारतीय सुदृढ़ आधिकारिक नियंत्रण तंत्रों पर विश्वास बढ़ा है।
मंत्रालय ने कहा है कि भारतीय समुद्री खाद्य निर्यात कड़े अंतरराष्ट्रीय मानकों, विशेष रूप से यूरोपीय संघ द्वारा निर्धारित मानकों को पूरा करते हैं।

Next Post

सीआईएससीई और बिहार ने फाइनल में अपनी जगह पक्की की

Tue Sep 9 , 2025
बेंगलुरु, 09 सितंबर (वार्ता) 64वें सुब्रतो कप अंतर्राष्ट्रीय फ़ुटबॉल टूर्नामेंट सब जूनियर ब्वायज (अंडर-15) के सेमीफाइनल चरण में दो रोमांचक मुकाबले हुए, जहां मिनर्वा पब्लिक स्कूल (सीआईएससीई) और विद्याचल इंटरनेशनल स्कूल (बिहार) ने फाइनल में अपनी जगह पक्की की। सुबह के मुकाबले में, मिनर्वा पब्लिक स्कूल (सीआईएससीई) ने अपनी हरफनमौला […]

You May Like