चालानी कार्रवाई कर वाहन चालकों को बांटे हेलमेट

अमलाहा। यातायात अभियान अंतर्गतएसपी दीपक कुमार शुक्ला द्वारा अमलाहा टोल पर डीबीसीपीएल कंपनी के सहयोग से सुरक्षा की दृष्टि से 150 हेलमेट वितरण एवं चौकी अमलाहा का निरीक्षण किया गया. अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों पर चालानी कार्रवाई की गई. साथ ही जिन वाहन चालकों के पास हेलमेट उपलब्ध नहीं थे और आर्थिक रूप से असमर्थ थे, उन्हें नि:शुल्क हेलमेट वितरित किए गए. लोगों को हेलमेट और सीटबेल्ट के अनिवार्य उपयोग, गति सीमा का पालन तथा नशे में वाहन न चलाने के लिए प्रेरित किया गया. इस अवसर पर टोल मैनेजर वीरेंद्र सिंह चौधरी, नीरज निगम, उमाशंकर पांडे राजीव निगम, एसडीओपी आकाश अमलकर, थाना प्रभारी गिरीश दुबे, चौकी प्रभारी प्रेम सिंह ठाकुर एवं यातायात प्रभारी शशिकांत शर्मा उपस्थित थे.

Next Post

कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में गीता पाठ में शामिल हुए हजारों भक्त

Sun Dec 7 , 2025
कोलकाता, 07 दिसंबर (वार्ता) कोलकाता के खुले मैदान ब्रिगेड परेड ग्राउंड में रविवार को केसरिया चादर और सफेद वस्त्रों में सजे हजारों लोग गीता पाठ में शामिल हुए। यह आयोजन सनातन संस्कृति संसद (कई हिंदू संगठनों का छत्र संगठन) द्वारा आयोजित किया गया। पवित्र गीता पाठ की शुरुआत शंखनाद और […]

You May Like

मनोरंजन