जबलपुर: अन्नदाताओं को इस मौसम में हमेशा बिजली कटौती या फिर ट्रांसफार्मर की ओवरलोड का सामना करना पड़ता था। जो कि अब पूर्णता हल हो चुकी हैं। हम बात कर रहे हैं पनागर जनपद अंतर्गत ग्राम मुड़िया कल की। इस पूरे वाक्यांश के बाद से किसानों में हर्ष का माहौल व्याप्त है।
समिति अध्यक्ष संतोष विश्वकर्मा ने बताया कि कृषि पंपों के ट्रांसफार्मर ओवरलोड होने से किसानों को परेशानी हो रही थी। जिसे म प्र पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के संज्ञान में लाया गया था। ट्रांसफार्मर क्षमता में वृद्धि 25 केवी से बढ़ाकर 63 केवी कर दी गई, जिससे किसानों को अब ट्रांसफार्मर फेल होने की समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा।
बिना किसी खर्च के समाधान
गौरतलब है कि इस समस्या का समाधान बिना किसी अतिरिक्त खर्च के हुआ है, जो किसानों के लिए एक बड़ी राहत है। भारतीय किसानों की आवाज से संघ ने किसानों की समस्याओं को उठाया और उनका समाधान करवाया।
