ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम ने वेस्टइंडीज को 90 रनों से हराया

बासटेयर, 30 मार्च (वार्ता) बेथ मूनी (65), फीबी लिचफील्ड (46) और जॉर्जिया वेयरहम (39 रन/तीन विकेट) के शानदार प्रदर्शन की बदौलत ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम ने दूसरे एकदिवसीय मुकाबले में वेस्टइंडीज को 90 रन से शिकस्त दी। इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बना ली हैं। 270 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज के बल्लेबाज ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी आक्रमण के आगे अधिक देर तक नहीं टिक सके और उनकी पूरी टीम 46 ओवरों में 179 रन पर सिमट गई। हेली मैथ्यूज ने सर्वाधिक 45 रनों की पारी खेली। किआना जोसेफ (29), स्टेफनी टेलर (18), शिनेल हेनरी (19) और करिश्मा रामहैक (14) रन बनाकर आउट हुई। ऐफी फ्लेचर ने 28 गेंदों में नाबाद 32 रन बनाये। ऑस्ट्रेलिया के लिए एश्ले गार्डनर और जॉर्जिया वेयरहम ने तीन-तीन विकेट लिये। तालिया मैग्रा को दो विकेट मिले। अलाना किंग ने एक बल्लेबाज को आउट किया।

इसे पहले ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम ने रविवार रात खेले गये मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में सात विकेट पर 269 रन का स्कोर बनाया। जॉर्जिया वॉल और फीबी लिचफील्ड की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 64 रन जोड़े। 11वें ओवर में अश्मिनी मुनिसार ने जॉर्जिया वॉल (23) को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। इसी ओवर की अगली गेंद पर उन्होंने एलिस पेरी (शून्य) का भी शिकार कर लिया। 14वें ओवर में हेली मैथ्यूज ने फीबी लिचफील्ड (46) को आउट किया। तालिया मैग्रा (24), जॉर्जिया वेयरहम (39) रन बनाये। बेथ मूनी ने सर्वाधिक 65 रनों की पारी खेली। निकोला कैरी (30) और अलाना किंग (26) रन बनाकर नाबाद रही। वेस्टइंडीज के लिए हेली मैथ्यूज ने तीन विकेट लिये। ऐफी फ्लेरख् अश्मिनी मुनिसार को दो-दो विकेट मिले।

Next Post

गेंद से छेड़छाड़ मामले में फखर जमान पर लग सकता है प्रतिबंध

Mon Mar 30 , 2026
लाहौर, 30 मार्च (वार्ता) पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) 2026 में गेंद से छेड़छाड़ मामले में पाकिस्तान के स्टार खिलाड़ी फखर जमान पर कम से कम एक मैच का प्रतिबंध लग सकता है। फखर जमान ने रविवार को पीएसएल 2026 के मैच में लाहौर कलंदर्स की कराची किंग्स के हाथों चार […]

You May Like

मनोरंजन