पिता ने फोन उठाना बंद किया तो बेटे ने दी जान, हाथ की नस काटने के बाद खाया जहर

इंदौर:एकता नगर इलाके में रहने वाले एक युवक ने पारिवारिक कलह और पिता से बढ़ती दूरियों के चलते मौत को गले लगा लिया. युवक इस बात से गहरा दुखी था कि उसके ससुराल पक्ष के साथ चल रहे विवाद में उसके अपने पिता भी उसका साथ नहीं दे रहे थे. तनाव के चलते उसने खौफनाक कदम उठाया, जिससे उसकी मौत हो गई.
मृतक की पहचान विशाल पिता अर्जुन (35) के रूप में हुई है, जो एक सीड्स (बीज) कंपनी में कार्यरत था. मृतक के पारिवारिक मित्र आशीष के अनुसार, विशाल का पिछले कुछ समय से अपने ससुराल वालों और पत्नी के साथ विवाद चल रहा था.

इस विवाद में विशाल के पिता अर्जुन, बेटे का साथ देने के बजाय ससुराल पक्ष और अपनी बहू के समर्थन में थे. विशाल अपने पिता को समझाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन पिता ने उससे नाराज होकर उसका फोन उठाना तक बंद कर दिया था.बताया जा रहा है कि पिता द्वारा फोन न उठाने और पूरी तरह बातचीत बंद कर देने से विशाल गहरे डिप्रेशन में चला गया था. कल जब वह अपने कमरे में अकेला था, तब उसने ब्लेड से अपने हाथ की नस काट ली.

जब उसके रूममेट ने काफी देर तक दरवाजा खटखटाया, तो विशाल ने खून से लथपथ हालत में गेट खोला. रूममेट ने तत्काल उसके हाथ पर पट्टी बांधी, लेकिन तभी विशाल ने खुलासा किया कि उसने जहर भी खा लिया है.विशाल की हालत बिगड़ते देख उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरों ने उसे बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन जहर शरीर में फैलने के कारण इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. भंवरकुआं पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

Next Post

खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पीजीडीएवी कॉलेज को मिली वाइस चांसलर ट्रॉफी

Wed May 13 , 2026
नयी दिल्ली, 13 मई (वार्ता) एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए पीजीडीएवी कॉलेज को दिल्ली यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित इंटर-कॉलेज खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरुष वर्ग में प्रतिष्ठित वाइस चांसलर ट्रॉफी से सम्मानित किया गया है। यह पहली बार है जब पीजीडीएवी कॉलेज ने अपने इतिहास में इस […]

You May Like