एक साल से बंद मेडिकल कॉलेज की बिल्डिंग के गेट का ताला खुलेगा

दतिया: करीब एक साल से बंद मेडिकल कॉलेज की बिल्डिंग के गेट का ताला खुलेगा जिससे मरीजों को सुविधा होगी।मेडिकल कॉलेज की बिल्डिंग के मेनगेट पर करीब एक साल से ताला बंद है। मेडिकल कॉलेज के डीन ने गेट पर ताला बंद कराया था। गेट बंद होने से जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों और अटेंडरों को काफी परेशानी होती थी।

जिला अस्पताल प्रबंधन व जिले के वरिष्ट अधिकारी डीन से कई बार ताला खुलवाने के लिए कह चुके थे। लेकिन इसके बाद भी डीन ने मेनगेट से ताला नहीं खुलने दिया। भोपाल से ऑटोनॉमस मेडिकल कॉलेज के चेयरमैन नीरज सिंह दतिया पहुंचे जिन्होंने मेडिकल कॉलेज दतिया का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्हें गेट बंद होने की जानकारी लगी तो उन्होंने तत्काल गेट खुलवाने के निर्देश डीन को दिए। साथ ही उन्होंने मेडिकल कॉलेज के अधिकारियों व डॉक्टरों की मीटिंग ली और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े, डीन डॉ दीपक एस मरावी, सीएमएचओ डॉ बीके वर्मा, सिविल सर्जन डॉ केसी राठौर सहित अन्य डॉक्टर मौजूद रहे।

Next Post

आज कभी भी खुल सकते हैं तिघरा डैम के गेट, प्रशासन ने गांवों को किया एलर्ट

Sun Jul 13 , 2025
ग्वालियर:तिघरा बांध के जल संग्रहण क्षेत्र में हो रही निरंतर वर्षा, तिघरा बांध में हो रही जल आवक को दृष्टिगत रखते हुए, एवं तिघरा बांध के बढ़ते जलस्तर को स्थिर रखने हेतु तिघरा बांध के गेटों को आज रविवार को कभी भी खोलकर अत्यधिक जल की निकासी की जा सकती […]

You May Like