ग्वालियर:तिघरा बांध के जल संग्रहण क्षेत्र में हो रही निरंतर वर्षा, तिघरा बांध में हो रही जल आवक को दृष्टिगत रखते हुए, एवं तिघरा बांध के बढ़ते जलस्तर को स्थिर रखने हेतु तिघरा बांध के गेटों को आज रविवार को कभी भी खोलकर अत्यधिक जल की निकासी की जा सकती है। यह जानकारी प्रशासन ने दी है। उक्त जल सांक नदी में छोड़ा जाएगा। तिघरा डैम का वर्तमान लेवल 737.25 फ़ीट है।
सांक नदी के किनारे बसे हुए गांव के लोगों को सतर्क रहने व नदी किनारे न जाने हेतु एलर्ट किया है। जिला ग्वालियर के प्रभावित क्षेत्र ग्राम तिघरा, ग्राम कैथा, ग्राम तालपुरा, ग्राम महिदपुर, ग्राम पृथ्वीपुर, ग्राम कुलैथ, ग्राम अगरा भटपुरा, ग्राम दुगनावली व ग्राम तिलघना, जिला मुरैना के प्रभावित क्षेत्र ग्राम पहाड़ी, ग्राम जखौदा व ग्राम बामोर हैं। तिघरा बांध के गेट खुलते हुए देखने शहर से बड़ी संख्या में पर्यटक बांध पर पहुंचे हैं।
