खजराना में MD ड्रग्स की बड़ी खेप बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

इंदौर: नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही खजराना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने वाघेला गार्डन सर्विस रोड इलाके से दो युवकों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से 11 ग्राम से अधिक एमडी ड्रग्स और एक महंगी स्कूटी जब्त की गई. जब्त माल की कीमत करीब 1.90 लाख रुपए आंकी गई है. मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को रिमांड पर लेकर ड्रग्स की सप्लाई व नेटवर्क की जानकारी ली जा रही है.

खजराना थाना प्रभारी मनोज सिंह सेंधव ने बताया कि यह कार्रवाई डीसीपी हंसराज सिंह और एडीसीपी अमरेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में एक गठित टीम ने गोपनीय सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की. पुलिस को वाघेला गार्डन सर्विस रोड पर दो संदिग्ध युवक एक स्कूटी के पास खड़े दिखाई दिए, जो टीम को देखकर भागने लगे. घेराबंदी कर दोनों को पकड़ा. तलाशी में उनके पास से 11 ग्राम से अधिक एमडी ड्रग्स मिला जिसकी कीमत 1,10,000 रुपए बताई गई है. इसके अलावा सुजुकी कंपनी की इवनिस स्कूटी कीमत लगभग 80 हजार भी जब्त की गई.

पकड़े गए आरोपियों में रियाज उर्फ सोनू पिता शब्बीर खान, उम्र 30 वर्ष, निवासी 7 ताज नगर बी, खजराना वर्तमान में जम जम चौराहा, लेडी हलीमा अस्पताल के सामने, आरोपी ड्राइवरी करता है और पांचवीं तक पढ़ा है. दूसरा आरोपी सैयद रेहान पिता सैयद लुकमान, उम्र 24 वर्ष, निवासी ममता कॉलोनी, एमआर बेकरी के पास, खजराना, यह आरोपी पेशे से बावर्ची है और तीसरी कक्षा तक पढ़ा है. प्राथमिक पूछताछ में दोनों ने कबूल किया कि वे खुद भी नशे के आदी हैं और जल्दी पैसा कमाने के लालच में एमडी ड्रग्स की तस्करी करने लगे. पुलिस ने इनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की है. अब पुलिस आरोपियों से ड्रग्स की सप्लाई चेन, स्त्रोत और अन्य नेटवर्क की जानकारी जुटाने के लिए रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है. अन्य संभावित आरोपियों की संलिप्तता की भी जांच जारी है.

Next Post

कब्रिस्तान में दफनाने से रोकने पर परिजनों ने हाईवे पर लगाया जाम:ग्वालियर-झांसी हाईवे पर 2 किमी तक लगा जाम

Thu Aug 7 , 2025
ग्वालियर:आंतरी क्षेत्र में मुस्लिम समाज के एक व्यक्ति की मौत के बाद अंतिम संस्कार को लेकर विवाद खड़ा हो गया। मृतक के परिजन बुधवार को शव को बस्ती के पास स्थित कब्रिस्तान में दफनाने पहुंचे तो वहां के कुछ लोगों ने इसका विरोध कर दिया। उनका कहना था कि शव […]

You May Like