इंडियाज गॉट लेटेंट से बदली किस्मत, आज करोड़ों के मालिक हैं समय रैना, नेटवर्थ जानकर रह जाएंगे हैरान

मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना इन दिनों हर तरफ छाए हुए हैं। उनके अनोखे शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ का नया सीजन शुरू होते ही इंटरनेट पर तहलका मच गया है। आज कमाई और धन-दौलत के मामले में समय रैना ने फिल्म इंडस्ट्री के कई कलाकारों को भी काफी पीछे छोड़ दिया है।

समय रैना शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ ने 20 जून से ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स और यूट्यूब पर एक साथ दस्तक दी है। नए सीजन को मिल रहा फैंस का अपार प्यार यह साबित करता है कि जनता को उनका यह अंदाज कितना पसंद आ रहा है।

समय रैना की बात करें तो उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक साधारण स्टैंडअप कॉमेडियन के तौर पर की थी। इसके बाद जब उन्होंने ‘कॉमिकस्तान सीजन 2’ का खिताब हासिल किया, तब जाकर वह पहली बार सोशल मीडिया पर चर्चाओं में आए।

कोविड काल के दौरान जब पूरी दुनिया घरों में कैद थी, तब समय रैना ने अपने यूट्यूब चैनल के जरिए लोगों को एंटरटेन करना शुरू किया। उस दौर में की गई उनकी लाइव स्ट्रीमिंग ने उन्हें रातों-रात डिजिटल मीडिया का चर्चित चेहरा बना दिया।

आज के समय में उनकी कमाई का सबसे बड़ा जरिया देश-विदेश में होने वाले उनके लाइव स्टैंडअप कॉमेडी शोज हैं, जिनकी टिकटें चंद मिनटों में हजारों की बिक जाती हैं। इसके अलावा समय रैना ब्रांड एंडोर्समेंट और सोशल मीडिया पार्टनरशिप से भी मोटी रकम कमाते हैं।

खबरों के अनुसार समय रैना की कुल नेटवर्थ इस समय लगभग 140 से 215 करोड़ रुपये के बीच मानी गई है। इतनी भारी-भरकम संपत्ति के साथ वह मुंबई के एक महंगे अपार्टमेंट में रहते हैं और उनके पास कई लग्जरी गाड़ियों का शानदार काफिला भी मौजूद है।

 

Next Post

गाजा में इजराइली हमले में परीक्षा देने जा रही 16 वर्षीय छात्रा की मौत, 3 अन्य घायल

Tue Jun 23 , 2026
गाजा पट्टी में सीजफायर के दावों के बीच एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गाजा सिटी के रिमल जिले में 16 वर्षीय स्कूली छात्रा राघद हसन आशूर की इजराइली हमले में मौत हो गई। गाजा पट्टी में सीजफायर के तमाम दावों के बावजूद मासूम नागरिकों की जान जाने का सिलसिला […]

You May Like