क्रिसमस एकता, शांति और करुणा का संदेश देता है: ममता

कोलकाता, 25 दिसंबर (वार्ता) पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को क्रिसमस के मौके पर लोगों को बधाई देते हुए कहा कि यह दिन एकता, शांति और करुणा का संदेश देता है।

सुश्री बनर्जी ने सोशल मीडिया एक्स पर कहा, “मुझे कोलकाता के बड़ाबाजार में मोस्ट होली रोज़री कैथेड्रल में आधी रात की प्रार्थना में शामिल होने का सम्मान मिला। कलकत्ता के आर्कबिशप की उपस्थिति में मैंने सभी के स्वास्थ्य, खुशी, समृद्धि और कल्याण के लिए प्रार्थना की और आशीर्वाद मांगा।” उन्होंने कहा कि क्रिसमस की भावना की गर्माहट ने बंगाल की गलियों को रोशन कर दिया है, जिससे दिलों में आशा, शांति और एकजुटता भर गई है।

उन्होंने कहा, “इस पवित्र मौसम की दया, क्षमा और करुणा का संदेश हमारे साथ बना रहे, जो हमें आशावाद, चमक और वादों से भरे नए साल में मार्गदर्शन दे।”

 

Next Post

नीलगायों के आतंक से राहत दिलाने वन विभाग चलाएगा रेस्क्यू ऑपरेशन

Thu Dec 25 , 2025
इंदौर: किसानों की फसलों को लगातार नुकसान पहुंचा रही नीलगायों पर अब वन विभाग सख्ती से कार्रवाई करने जा रहा है. जिले में नीलगायों को पकड़ने के लिए विशेष रेस्क्यू ऑपरेशन अभियान चलाया जाएगा.डीएफओ प्रदीप मिश्रा ने बताया कि जिले में नीलगायों द्वारा फसलों को हो रहे नुकसान को लेकर […]

You May Like