नीलगायों के आतंक से राहत दिलाने वन विभाग चलाएगा रेस्क्यू ऑपरेशन

इंदौर: किसानों की फसलों को लगातार नुकसान पहुंचा रही नीलगायों पर अब वन विभाग सख्ती से कार्रवाई करने जा रहा है. जिले में नीलगायों को पकड़ने के लिए विशेष रेस्क्यू ऑपरेशन अभियान चलाया जाएगा.डीएफओ प्रदीप मिश्रा ने बताया कि जिले में नीलगायों द्वारा फसलों को हो रहे नुकसान को लेकर लगातार शिकायतें सामने आ रही हैं. किसानों और जनप्रतिनिधियों की ओर से मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए वन विभाग ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू करने का निर्णय लिया है.

वन विभाग द्वारा इस अभियान के लिए 50 से अधिक कर्मचारियों की विशेष टीम बनाई जाएगी, जो जिले की अलग अलग तहसीलों में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाएगी. अभियान के तहत पहले उन इलाकों की पहचान की जाएगी, जहां नीलगायों का ज्यादा उत्पात है. रेस्क्यू ऑपरेशन से पहले संबंधित तहसीलों के गांवों में ऐसे हॉट स्पॉट चिन्हित किए जाएंगे, जहां नीलगायों की संख्या अधिक है और फसलों को लगातार नुकसान पहुंच रहा है.

इन हॉट स्पॉट को चिन्हित करने के बाद चरणबद्ध तरीके से कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल नीलगायों से फसलों को नुकसान पहुंचाने की सबसे ज्यादा शिकायतें देपालपुर क्षेत्र से सामने आ रही हैं. डीएफओ का कहना है कि अभियान का उद्देश्य किसानों को राहत दिलाना और फसलों को होने वाले नुकसान पर नियंत्रण करना है. उन्होने संकेत दिए हैं कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा और स्थिति के अनुसार अन्य प्रभावित क्षेत्रों में भी रेस्क्यू ऑपरेशन तेज किया जाएगा

Next Post

नक्सली कमांडर उइके की मौत सुरक्षा बलों की बड़ी उपलब्धि,ओड़िशा नक्सलवाद से जल्द होगा मुक्त

Thu Dec 25 , 2025
नयी दिल्ली 25 दिसम्बर (वार्ता) केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बड़े नक्सली नेता गणेश उइके सहित छह नक्सिलयों के एक अभियान में मारे जाने को बड़ी उपलब्धि करार देते हुए कहा है कि इस सफलता के साथ ओड़िशा जल्द ही नक्सलवाद से पूरी तरह मुक्त होने वाला है। श्री […]

You May Like