नक्सली कमांडर उइके की मौत सुरक्षा बलों की बड़ी उपलब्धि,ओड़िशा नक्सलवाद से जल्द होगा मुक्त

नयी दिल्ली 25 दिसम्बर (वार्ता) केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बड़े नक्सली नेता गणेश उइके सहित छह नक्सिलयों के एक अभियान में मारे जाने को बड़ी उपलब्धि करार देते हुए कहा है कि इस सफलता के साथ ओड़िशा जल्द ही नक्सलवाद से पूरी तरह मुक्त होने वाला है। श्री शाह ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा , ” नक्सल-मुक्त भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि।

ओडिशा के कंधमाल में एक बड़े अभियान के तहत केंद्रीय समिति सदस्य गणेश उइके सहित 6 नक्सलियों को अब तक निष्क्रिय किया गया है।

इस बड़ी सफलता के साथ ओडिशा नक्सलवाद से पूरी तरह मुक्त होने की दहलीज पर खड़ा है। हम 31 मार्च 2026 से पहले नक्सलवाद को पूरी तरह समाप्त करने के लिए संकल्पबद्ध हैं।”

उल्लेखनीय है कि ओडिशा के कंधमाल जिले में नक्सल विरोधी अभियान में गुरुवार सुबह सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक करोड़ रुपये के ईनामी गणेश उईके समेत छह नक्सली मारे गये। सरकार ने अगले वर्ष मार्च के अंत में देश को नक्सलवाद से पूरी तरह मुक्त करने का लक्ष्य रखा है।

 

Next Post

भेरूघाट के मोड़ पर कार पलटी, चार लोग घायल

Thu Dec 25 , 2025
इंदौर: इंदौर से ओंकारेश्वर जा रहे चार लोग सड़क हादसे का शिकार हो गए. भेरूघाट के पास मोड़ पर कार अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें सवार चारों लोग घायल हो गए.हादसा सिमरोल थाना क्षेत्र में भेरूघाट के समीप हुआ. पुलिस के मुताबिक इंदौर निवासी चार लोग बुधवार रात करीब 11 […]

You May Like