कंटेनर ने कुचला, पिता की मौत, बेटा घायल

जबलपुर: कटंगी थाना अंतर्गत काली मंदिर के सामने कंटेनर ने बाइक को कुचल दिया। हादसे मेंं पिता की मौत हो गई जबकि बेटा घायल हो गया। कंटेनर अनियंत्रित होकर खेत में जाकर घुस गया।पुलिस के मुताबिक रविवार शाम राहुल पटैल 18 वर्ष निवासी ग्राम बिलसा थाना पुवांया जिला शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके पिता रामदेव पटैल 39 वर्ष, हारवेस्ट को लेकर फसल काटने आये थे।

शनिवार को पापा रामदेव पटैल के साथ ग्राम धनेटा पाटन से मोटर सायकल क्रमांक एमपी 34 एम एच 1972 से पापा के साथ बैठकर दमोह जा रहे थे। वह पीछै बैठा था, रात लगभग 10 बजे जैसे ही कटंगी एचपी पेट्रोल पम्प काली मंदिर के सामने पहॅुचे तभी जबलपुर तरफ से पीछे से आ रहा कंटेनर क्रमांक एच आर 38 डब्ल्यु 6291 का चालक तेज गति लापरवाही से चलाते हुये मोटर सायकल में पीछे से टक्कर मार दिया।

जिससे दोनों मोटर सायकल सहित गिर गये एवं कंटेनर वहीं खेत में घुस गया। एक्सीडेंट से उसके एवं उसके पापा रामदेव को सिर हाथ पैर एवं शरीर में चोटें आईं राहगीरों ने एम्बुलेंस को सूचना दी जिससे उसे एव उसके पापा को मेडिकल कॉलेज लाया गया जहां डाक्टर ने चैक कर उसके पापा को मृत घोषित कर दिया।

Next Post

टाइटंस ने गुजरात को हराकर तीसरे स्थान पर खुद को मजबूत किया

Mon Oct 20 , 2025
नयी दिल्ली, 19 अक्टूबर (वार्ता ) तेलुगू टाइटंस ने त्यागराज इंडोर स्टेडियम में रविवार को खेले गए प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के 12वें सीजन के 97वें मैच में गुजरात जाएंट्स को 30-25 के अंतर से हरा दिया। 17 मैचों में 10वीं जीत के साथ टाइटंस ने अंक तालिका में तीसरे […]

You May Like