जबलपुर: एमपी बोर्ड की परीक्षा के अंर्तगत आज बुधवार को बारहवीं कक्षा का इतिहास, रसायन शास्त्र और व्यवसाय अध्ययन का पेपर है। ये सभी परीक्षाएं सभी शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में मिलाकर 100 केद्रों में आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में 19000 विद्यार्थी शामिल होने वाले हैं। जिसमें विषय के अनुसार इनकी संख्या भी अलग- अलग होगी। जिसमें सभी प्रकार की व्यवस्थाएं जिला प्रशासन और जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा पूर्ण कर ली गई हैं।
शहर में 48 तो ग्रामीण क्षेत्र में 52 केंद्र बने
माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित की जा रहीं बोर्ड परीक्षाओं में जिले के अंतर्गत बारहवीं कक्षा के परीक्षा के लिए 100 केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें 48 केंद्र शहरी क्षेत्र में बने हुए हैं तो वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में 52 केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें सभी जगह के विद्यार्थी अपने-अपने केंद्र में पहुंचकर परीक्षा दे रहे हैं। इसके अलावा इन सभी केंद्रों में केंद्र प्रभारी भी बनाए गए हैं। इन सभी केंद्रों में सभी परीक्षाओं की मॉनिटरिंग जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा की जा रही है।
उड़न दस्ता टीम द्वारा किया जाएगा निरीक्षण
जिला प्रशासन एवं जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा नकल पकड़ने के लिए भी एक टीम का गठन किया गया है,जो सभी परीक्षा केंद्रों में निरीक्षण करेंगे। निरीक्षण के दौरान यह टीम सभी केंद्रों में चल रही परीक्षा की व्यवस्थाओं को देखेंगे साथ ही नकल करने वालों के ऊपर भी अपनी पैनी नजर रखेंगे।
