
सारनी। संत फ्रांसिस सीनियर सेकेंडरी स्कूल सारनी में युकेजी का दीक्षांत समारोह हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में सपन्न हुआ इस अवसर पर नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया.कार्यक्रम में विद्यालय की मैनेजर सिस्टर प्रसन्ना ने अपने उद्बोधन में बच्चों की सराहना करते हुए कहा कि, “ये नन्हे सितारे हमारे भविष्य की आशा हैं। उनकी प्रतिभा और प्रयास अत्यंत सराहनीय हैं।” उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की.विद्यालय की प्राचार्या सिस्टर सजना ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों के आत्मविश्वास, अनुशासन एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन की प्रशंसा की तथा अभिभावकों के सहयोग को उनकी सफलता का महत्वपूर्ण आधार बताया। उन्होंने विद्यालय के शिक्षकों के समर्पण, परिश्रम एवं मार्गदर्शन की भी विशेष सराहना की गई। शिक्षकों के सतत प्रयासों एवं स्नेहपूर्ण शिक्षण के कारण ही विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास संभव हो सका है। उनके योगदान ने इस समारोह को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.समारोह के दौरान विद्यार्थियों को उनकी उपलब्धियों के आधार पर मार्कशीट एवं विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार प्रदान किए गए।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बच्चों द्वारा प्रस्तुत मनमोहक एवं सुसज्जित नृत्य रहा, जिसने उपस्थित अतिथियों एवं
अभिभावकों का मन मोह लिया.अंत मेंअभिभावकों एवं विद्यालय स्टाफ की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा को और अधिक बढ़ा दिया।
