ढेकहा की नाली का मामला पहुंचा हाईकोर्ट

रीवा,  शहर के वार्ड क्रमांक 05 स्थित ढेकहा के बंकुइयां मोड़ में निर्माणाधीन नाली की गुणवत्ता और तकनीकी मानकों की अनदेखी का मामला अब मध्यप्रदेश हाईकोर्ट, जबलपुर पहुंच गया है. याचिकाकर्ता अनिल द्विवेदी द्वारा प्रस्तुत रिट याचिका क्रमांक डब्ल्यूपी-45521/2026 पर 20 नवंबर 2026 को मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति अल्पेश वाई. कोग्जे एवं न्यायमूर्ति विवेक जैन की खंडपीठ ने महत्वपूर्ण आदेश पारित किया है. याचिकाकर्ता की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता मनोज कुमार पाण्डेय ने पैरवी करते हुए न्यायालय को बताया कि इस संबंध में 21 अक्टूबर 2026 को सक्षम अधिकारियों के समक्ष प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया था. हाईकोर्ट ने निर्देश दिया कि उक्त प्रतिवेदन पर जिला कलेक्टर रीवा द्वारा याचिकाकर्ता को सुनवाई का अवसर देते हुए न्यायालय के आदेश की प्राप्ति से यथासंभव तीन माह के भीतर निर्णय लिया जाए. हालांकि न्यायालय ने मामले के गुण-दोष पर कोई राय व्यक्त नहीं की है. गौरतलब है कि याचिका में नाली निर्माण की गुणवत्ता, नींव एवं निर्माण सामग्री की स्वतंत्र तकनीकी जांच, अनियमितता प्रमाणित होने पर जिम्मेदार ठेकेदारों और अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई तथा नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की गई थी.

Next Post

उप मुख्यमंत्री ने आईटीआई के टापर विद्यार्थियों को किया सम्मानित

Sat Nov 21 , 2026
रीवा, उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने संभागीय आईटीआई रीवा में आयोजित पांचवें दीक्षांत समारोह में मैरिट सूची में स्थान बनाने वाले 73 विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि रीवा तेजी से विकास कर रहा है. हवाई सेवा की सुविधा, रेलवे और […]

You May Like

मनोरंजन